फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: मामूली बात पर हुई कहासुनी, फिर एक-दूसरे पर फेंके पत्थर

Thu, 17 Oct 2024 10:51 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
एक पक्ष ने दूसरे पर लगाया कुत्ता छोड़ कटवाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

कुछ युवकों ने गाड़ी पर पत्थरबाजी कर शीशे तोड़े, गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। जनकपुरी के गणेश नगर इलाके में बुधवार देर रात को दो पक्षों में मामूली बात को लेकर झगड़ा हो गया। एक पक्ष ने जहां अपना पालतू कुत्ता छोड़कर दो युवकों को कटवाने का आरोप लगाया है वहीं उन पर युवक बुलाकर मारपीट करने और गाड़ी क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। इस मामले में दो युवक घायल हो गए।
सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन दो के अधीन आने वाली चौकी जनकपुरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अमन ने बताया कि वह अपनी कार में किसी काम से गया था और घर लौट रहा था। इलाके के एक युवक ने शराब के नशे में उसे रोक लिया और गालियां देने लगा। युवक आरोप लगाने लगा कि उसकी मां उसे नशा बेचने से रोकती है, इसके बाद उक्त युवक ने अपना पालतू कुत्ता उस पर छोड़ दिया, जिसने उसके हाथ पर काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अमन के भाई आकाश ने बताया कि भाई के साथ कहासुनी के बाद वह मौके पर पहुंचा और बीच बचाव कर रहा था। इसी दौरान युवक ने उसे भी गालियां दी और कुत्ता छोड़ कर कटवाया। एक बार इलाके के लोगों ने मामला शांत करवा दिया, लेकिन कुछ समय बाद कुछ युवक आए और उन्होंने आते ही उनके घर के बाहर खड़ी कार पर पथराव कर दिया और कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दी। हमलावरों द्वारा कार पर हमले की सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। चौकी जनकपुरी के इंचार्ज एएसआई कपिश शर्मा ने बताया कि मामले की शिकायत उनके पास आ गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज लेकर मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें