फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: मेडिकल कराने आए नशा तस्करों एवं पुलिसकर्मियों पर सिविल अस्पताल में हमला

Tue, 15 Oct 2024 11:50 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। महानगर की पुलिस अपने ही शहर में सुरक्षित नहीं है, आए दिन शहर में पुलिसकर्मियों पर हमला व हाथापाई के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक वाक्या सामने आया जब सीआईए की टीम व उनके साथ आए नशा तस्करी के आरोपियों पर सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में मेडिकल जांच के दौरान युवकों ने हमला कर दिया। सीआईए की टीम ने सिविल अस्पताल चौकी की पुलिस को मामले की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस उक्त मामले में आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सीआईए वन में तैनात एएसआई बूटा सिंह ने पुलिस चौकी में दिए बयान में बताया कि वह एनडीपीएस एक्ट मामले में पकड़े गए दो आरोपियों को लेकर सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने पहुंचे थे। जहां करीब छह युवकों ने उक्त दोनों आरोपियों से हाथापाई करनी शुरू कर दी। एएसआई बूटा सिंह ने अपनी टीम के साथ मिलकर उन्हें रोकना चाहा, बावजूद उसके उक्त हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। पुलिस चौकी सिविल अस्पताल की पुलिस अस्पताल की इमरजेंसी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर उक्त हमलावरों की पहचान कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें