फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा दे विदेश ले जाने के नाम पर युवती ने 16 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा। एक युवती ने शादी का झांसा दे युवक को विदेश ले जाने के नाम पर 16.14 लाख रुपये ठग लिये। कैनाल कालोनी की रहने वाली आइलेट्स पास युवती ने अपनी मां के साथ मिलकर धोखधड़ी को अंजाम दिया। युवती ने सगाई के बाद विदेश जाने का खर्च ले शादी से इंकार कर दिया। पीड़ित युवक की शिकायत पर के बाद मां-बेटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

धोखाधड़ी का शिकार हुए पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत एसएसपी बठिंडा को 14 दिन पहले दी थी। पुलिस के ईओ विंग ने जांच के बाद आरोपी युवती मनप्रीत कौर और उसकी मां रूप रानी के खिलाफ थाना कैनाल कालोनी में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी मां-बेटी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपी युवती अभी विदेश रवाना नहीं हुई है।
पुलिस को प्रताप नगर निवासी नरेश कुमार ने बताया कि कुछ माह पहले उसके बेटे का रिश्ता भिंदर सिंह की बेटी मनप्रीत कौर से हुआ था। लड़की आइलेट्स पास थी व विदेश जाना चाहती थी। रिश्ता होने के बाद मनप्रीत कौर ने शर्त रखी कि वह उनके बेटे से शादी कर उसे अपने साथ विदेश ले जाएगी, लेकिन विदेश भेजने का सारा खर्च उनको करना होगा।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार वह मां-बेटी की झांसे में आ गए और उन्होंने मनप्रीत कौर उसकी मां रूप रानी के बैंक खाते में कई किश्तों में 16.14 लाख जमा करवा दिए। पैसे लेने के बाद आरोपित युवती ने उसके बेटे के साथ शादी करने से इंकार कर दिया। जब उन्होंने पैसे वापस मांगे, तो उन्होंने वापस करने से इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस को दी।
थाना कनाल के इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने पूरे मामले की जांच करने के बाद आरोपी युवती मनप्रीत कौर व उसकी मां रूप रानी पर मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें