फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में वारदात: बच्ची को समझते थे बोझ, सौतेले पिता और मां ने उतारा मौत के घाट

Tue, 22 Jun 2021 08:24 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पंजाब के लुधियाना में दो चुन्नियों से माता-पिता ने अपने ही बेटी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपियों ने इसे हार्ट अटैक का रूप देना चाहा। उसे लेकर अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टरों ने हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस पूछताछ में जुटी है। 
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हंबड़ा इलाके में नौ साल की बच्ची भारती की हत्या करने वाले उसके सौतले पिता नरिंदर कुमार और मां पिंकी को थाना लाडोवाल की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों नौ साल की बच्ची भारती को बोझ समझते थे, इसलिए उसे किसी तरह से रास्ते से हटाना चाहते थे।

विज्ञापन


आरोपियों ने दो चुन्नियों के साथ गला दबा कर भारती की हत्या की और उसे शातिर तरीके से हार्ट अटैक दर्शाना चाहते थे। सिविल अस्पताल में  डॉ. चरण कमल, डॉ. मोनिका और डॉ. नवीन सिक्का की अगुवाई में तीन डाक्टरों के बोर्ड ने बच्ची का पोस्टमार्टम किया तो पता चला कि उसकी गला दबा कर हत्या की गई है। जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 

थाना लाडोवाल के प्रभारी इंस्पेक्टर सतवंत सिंह ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान पता चला कि पिंकी की आरोपी नरिंदर के साथ दूसरी शादी थी। उस समय भारती की उम्र सिर्फ तीन साल थी। उनका एक बेटा भी है जिसकी उम्र छह साल है। 
विज्ञापन


दोनों भारती को बोझ समझते थे और उसे किसी तरह से रास्ते से हटाना चाहते थे। वह सोचते थे कि उनके पास इतने पैसे नहीं है कि वह अच्छी परवरिश कर सके और बेटी को पालकर बड़ा कर सके। वह कहीं न कहीं सौतेली बेटी होने के कारण भी नरिंदर की आंखों में चुभती थी।

रविवार तड़के दोनों ने चुन्नियों के साथ गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और हार्ट अटैक दर्शाने के लिए मृत बच्ची को अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर सतवंत सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें