फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक में की वारदात: आबकारी विभाग के कर्मी की पीट-पीटकर हत्या, सब इंस्पेक्टर के बेटे ने साथियों के साथ की वारदात

Tue, 22 Jun 2021 08:21 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पंजाब के अमृतसर में शक के आधार पर बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। आबकारी विभाग के कर्मचारी की सब इंस्पेक्टर के बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी। मृतक को बचाने पहुंचे भाई को भी हमलावरों ने घायल कर दिया। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तरनतारन रोड स्थित राजिंदरा पैलेस के पास सोमवार को देर रात सब-इंस्पेक्टर के बेटे ने अपने 15-20 साथियों के साथ मिलकर आबकारी विभाग के कर्मचारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बचाने पहुंचे उसके छोटे भाई को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया।

विज्ञापन


आबकारी विभाग कर्मी अवतार सिंह अपने स्टाफ बोलेरो से घर आ रहा था। एसआई का बेटा अंतर काहलों वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। डीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें काम कर रही हैं।

रांझे दी हवेली के रहने वाले मनजीत सिंह ने बताया कि उसका भाई अवतार तीन-चार साल से आबकारी विभाग में काम कर रहा है। सब इंस्पेक्टर तेजिंदर सिंह के बेटे अंतर काहलों को शक था कि अवतार ने उसके किसी पहचान वाले की अवैध शराब पकड़वाई है। इसी बात पर वह उसके भाई अवतार से रंजिश रख रहा था। उसके भाई को जान से मारने की धमकी भी मिल रही थी।
विज्ञापन


मनजीत ने बताया कि उसका भाई अवतार अपने स्टाफ के साथ सोमवार को रात करीब पौने ग्यारह बजे बोलेरो से घर आ रहा था। इसी बीच अंतर काहलों अपने 15-20 हथियारबंद साथियों के साथ तरनतारन रोड पर अवतार का इंतजार कर रहा था। जैसे ही उसका भाई वहां पहुंचा तो आरोपियों ने उसकी कार को घेर लिया और कार से उतारकर बेसबैट और लोहे की रॉड से उस पर हमला बोल दिया। उसने बताया कि आरोपियों ने अवतार के सिर पर सीधे वार किए। 

अवतार का छोटा भाई हीरा सिंह बचाव के लिए पहुंचा तो हमलावरों ने उस पर भी हमला कर उसे जख्मी कर दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। दोनों को सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां अवतार को मृत बता दिया, जबकि हीरा सिंह गंभीर रूप से घायल है।

सुल्तानविंड थाना प्रभारी इंस्पेक्टर परनीत कुमार ने बताया कि आरोपी काहलों और उसके 7-8 साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। अगर और भी आरोपी सामने आए तो मामले में नामजद किए जाएंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें