फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: शराब पीने के बाद पड़ोसियों से हुआ झगड़ा, दामाद और सास की हत्या

Wed, 21 Sep 2022 10:30 AM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है। फिलहाल पुलिस ने पड़ोसियों पर मामला दर्ज कर लिया है। बाकी जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शराब पीने के बाद पड़ोसियों के साथ हुई मारपीट में दामाद को बचाने गई महिला को भी पड़ोसियों ने बुरी तरह से पीट दिया। तीन दिन पहले हुई मारपीट में बुरी तरह से घायल सास और दामाद दोनों ने एक साथ मंगलवार को सुबह निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके बाद परिवार ने शिकायत थाना सदर पुलिस को दी। मामला पंजाब के लुधियाना का है। 

विज्ञापन


पुलिस ने जांच के बाद बसंत एवेन्यू इलाके के रवि और उसकी सास नूरजहां का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले में मृतक रवि की पत्नी की शिकायत पर पड़ोसी गोपी राम, अहमद किरण सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। उधर, बुधवार को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार रवि कुमार अपने परिवार और सास के साथ बसंत एवेन्यू इलाके में किराए के मकान में रहता था। बेहड़े में ही आरोपी भी कमरा किराए पर लेकर रहता है। 17 सितंबर की रात को रवि ने पड़ोसियों के साथ मिलकर शराब पी।

विज्ञापन

करीब आठ बजे उसकी किसी बात पर पड़ोसियों के साथ काफी कहासुनी हो गई। आरोपियों ने रवि को पीट दिया। इसी दौरान किसी तरह रवि की सास बीच बचाव कर रवि को कमरे में ले आई। एक बार तो आसपास के लोगों ने बीच बचाव करा मामला शांत करवा दिया।

देर रात को इलाके में लाइट चली गई तो गर्मी होने की वजह से सभी कमरे के बाहर बैठे थे। इसी दौरान फिर से आरोपियों की रवि के साथ बहस हो गई। आरोपियों ने पास में पड़ी लोहे की रॉड और हथौड़े से रवि पर वार करने शुरू कर दिए।

रवि को पिटता देख नूरजहां एक बार फिर बीच बचाव करने चली गई। इसी दौरान आरोपियों ने नूरजहां को भी पीटना शुरू कर दिया और उस पर भी रॉड और हथौड़े से वार किया। दोनों को बुरी तरह से घायल कर दिया। दोनों को परिवार ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और इलाज के बाद वापस ले गए।
विज्ञापन

दोनों के अंदरूनी चोटें काफी आई हुई थीं। दो दिन तक किसी ने इस बारे में पुलिस को शिकायत भी नहीं की। मंगलवार सुबह अचानक दोनों की तबीयत खराब होने लगी तो परिवार रवि और उसकी सास नूरजहां को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

इसके बाद परिवार वाले शिकायत लेकर थाना सदर पहुंचे। पुलिस अस्पताल पहुंची और जांच के बाद दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिए। थाना सदर के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि यह तीन दिन पुराना झगड़ा है।

दो दिन तक किसी ने पुलिस को शिकायत नहीं दी। दो दिन बाद दोनों की तबीयत खराब हुई और अस्पताल में मौत हो गई। इसके बाद पुलिस के सामने यह मामला आया है। जांच की जा रही है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है। फिलहाल पुलिस ने पड़ोसियों पर मामला दर्ज कर लिया है। बाकी जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें