फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में भी मिलेगी बड़ी राहत: कैबिनेट बैठक में वैट घटाएगी चन्नी सरकार, लुधियाना में वित्तमंत्री ने किया एलान

Fri, 05 Nov 2021 08:14 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)

सार

केंद्र सरकार ने दिवाली से ठीक एक दिन पहले यानि तीन नवंबर को पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क को कम किया था। इसके बाद उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व बिहार समेत कई राज्यों ने अपने यहां वैट को कम कर लोगों को बड़ी राहत दी। अब पंजाब सरकार भी सात नवंबर को होने वाली कैबिनेट बैठक में लोगों को राहत देने की तैयारी में है।  
विज्ञापन
लुधियाना पहुंचे वित्तमंत्री मनप्रीत बादल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र के बाद अब पंजाब सरकार भी पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत देने की तैयारी में है। वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने यह जानकारी दी। वह शुक्रवार को लुधियाना में विश्वकर्मा दिवस के मौके पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। वित्तमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार तेल पर सबसे ज्यादा टैक्स वसूल करती है। 

विज्ञापन


उन्हें और ज्यादा खुशी होती अगर केंद्र सरकार तेल की कीमतों को और ज्यादा कम करती। पंजाब सरकार सात नवंबर को होने जा रही कैबिनेट की बैठक में कीमत कम करने का फैसला लेगी। तेल की कीमतों को कितना कम किया जाए, इसके बारे में अभी कुछ नहीं बताया जा सकता है। इस मौके पर वित्तमंत्री ने लुधियाना के मिलरगंज स्थित बाबा विश्वकर्मा मंदिर में भवन निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये देने का एलान किया। 

वित्तमंत्री ने कहा कि तेल पर सबसे ज्यादा टैक्स केंद्र सरकार लेती है। प्रदेश सरकार उससे कम टैक्स ही वसूल कर रही है लेकिन प्रदेश सरकारों को अपने यहां लोगों को बिजली, पानी, पुलिस, शिक्षा से लेकर सेहत सुविधाओं पर भारी भरकम खर्च करना पड़ता है। यह सारा खर्च टैक्स से आने वाले पैसे से होता है। हमारी नीयत यही है कि लोगों को कुछ राहत जरूर दें। 
विज्ञापन


‘चार-पांच घरानों के गठजोड़ ने बढ़ाई स्टील की कीमतें, कैसे करेंगे मुकाबला’
बीते कुछ समय से स्टील के दामों में इजाफा को लेकर कारोबारियों की बढ़ी मुश्किलों पर वित्तमंत्री ने कहा कि देश के चार या पांच घराने स्टील का उत्पादन करते हैं। उनके आपसी गठजोड़ के चलते बीते कुछ समय में स्टील के दाम दोगुना बढ़ चुके हैं। अगर हमें चीन, कोरिया जैसे देशों से मुकाबला करना है तो केंद्र सरकार को स्टील के दाम को नियंत्रण में करना होगा। इस मौके पर मंत्री भारत भूषण आशु, गुरकीरत कोटली, विधायक सुरिंदर डाबर, संजय तलवार, डीसी वरिंदर शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें