फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना: सेवानिवृत्ति के दिन पूर्व डीएसपी सेखों नौकरी से बर्खास्त, मंत्री आशु पर जड़े थे कई आरोप

Wed, 01 Sep 2021 01:29 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)

सार

पंजाब सरकार ने पूर्व डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों पर सेवानिवृत्ति के दिन गाज गिरा दी। 31 अगस्त को वह नौकरी से सेवानिवृत्त हुए और इसी दिन सरकार ने उन्हें बर्खास्त कर दिया। पूर्व डीएसपी ने अब हाईकोर्ट का रुख करने का फैसला किया है। बता दें कि मंत्री भारत भूषण आशु से विवादों की वजह से पूर्व डीएसपी सेखों चर्चा में आए थे। 
विज्ञापन
पूर्व डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मंत्री भारत भूषण आशु पर कई आरोप जड़ने वाले पूर्व डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों को आखिरकार पंजाब सरकार ने नौकरी से बर्खासत कर दिया है। उन्हें 31 अगस्त को नौकरी से बर्खास्त किया गया है। रोचक बात है कि इसी दिन डीएसपी सेखों सेवानिवृत हुए हैं। 

विज्ञापन


पूर्व डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों ने बर्खास्तगी की पुष्टि की और कहा कि अब उनके पास हाईकोर्ट जाने के अलावा कोई चारा नहीं है लेकिन उन्हें अदालत से भी न्याय की कम उम्मीद है फिर भी एक बार अदालत की शरण में जाना पड़ेगा। 

गौरतलब है कि पूर्व डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों नगर निगम लुधियाना में तैनात थे। जब नवजोत सिंह सिद्धू निकायमंत्री के पद पर थे। उस समय लुधियाना के सुआ रोड पर बन रहे ग्रैंड मैनर होम की जांच का जिम्मा सेखों को दिया गया था। उन्होंने इस जांच में खुलासा किया था कि इसमें बड़े स्तर पर धांधली हुई है। इस मामले में सबसे पहले मंत्री आशु और डीएसपी सेखों के बीच विवाद शुरू हुआ। 
विज्ञापन


मंत्री आशु और सेखों की फोन रिकॉर्डिंग भी बाहर आई। इसके बाद मामला पूरी तरह से गरमा गया। आखिरकार पंजाब सरकार ने डीएसपी सेखों को फर्स्ट कमांडेंट बहादुरगढ़ में तैनात कर दिया। मंत्री के साथ विवाद की जांच के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था। तब से वह निलंबित चल रहे थे। इसके बाद पूर्व डीएसपी ने मंत्री आशु पर कई संगीन आरोप लगाए। यहां तक की उनके खिलाफ 1992 में दर्ज एक पुराने मामले की परतें खोलनी शुरू कर दी। आखिर में पंजाब सरकार ने 31 अगस्त को उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया।

पूर्व डीएसपी बलविंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने जो संघर्ष शुरू किया है, वह उसे जारी रखेंगे। बर्खास्तगी के खिलाफ वह कानूनी राय ले रहे हैं और जल्द ही अदालत की शरण में जाएंगे लेकिन उन्हें उम्मीद नहीं है कि अदालत भी न्याय दे पाएगी। राजनीति में आने के सवाल पर सेखों ने कहा कि अभी तक तो कोई उम्मीद नहीं है क्योंकि मेरी लड़ाई इस सिस्टम के खिलाफ है। यह सभी राजनीतिक दल एक जैसे है, आगे अभी कुछ कह नहीं सकते है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें