मंडी गोबिंदगढ़। फतेहगढ़ बॉक्सिंग वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 5वीं एलाइट मैन सीनियर स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप करवाने जा रही है। जिसका आयोजन मंडी गोबिंदगढ़ की देश भगत यूनिवर्सिटी में 2 सितंबर से 5 सितंबर तक किया जा रहा है। इसकी तैयारी को लेकर आज आयोजकों ने बताया कि चैंपियनशिप में प्रदेश के नामी मुक्केबाज हिस्सा लेंगे।
समारोह में हलका विधायक रणदीप सिंह नाभा मुख्यातिथि के तौर पर शामिल होंगे। इससे पहले 2 सितंबर को एसएसपी फतेहगढ़ साहिब संदीप गोयल समारोह का उद्धाटन करेंगे। 5 सितंबर को समापन समारोह में जिला योजना बोर्ड चेयरमैन हरिंदर सिंह भांबरी एवं विधायक रणदीप सिंह विजेताओं को सम्मानित करेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए इंटरनेशनल बॉक्सर अजीत बक्शी, सोसायटी के अध्यक्ष राजेश धवन, कोच रविंद्र शाही व कैशियर हरजिंदर धीमान ने बताया कि इस चैंपियनशिप में पुलिस विभाग के आला स्पोर्ट्स अधिकारी भी हिस्सा लेंगे। आयोजकों ने बताया कि इस चैंपियनशिप के सर्टिफिकेट खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए कारगर साबित होंगे। इस अवसर पर उनके साथ अमन शर्मा, जसवंत सिंह, राशिद जिंदल, गौरव सिंगला, हनी गर्ग, दीपक गुप्ता, दविंदर खट्टर, हरवीर सिंह मुक्केबाज आदि मौजूद थे।