फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की प्रदेश परिषद की बैठक: लुधियाना में कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, घर-घर संपर्क पर रहेगा पार्टी का फोकस

Tue, 14 Dec 2021 11:31 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)

सार

भारतीय जनता पार्टी पंजाब की प्रदेश परिषद की मंगलवार को लुधियाना के फिरोजपुर रोड पर स्थित हरशिला रिजॉर्ट्स में होगी।
विज्ञापन
लुधियाना में पंजाब भाजपा की प्रदेश परिषद की बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसान आंदोलन के चलते एक साल से पंजाब की सियासत से दूर रही भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को चुनावी शंखनाद कर दिया है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री व भाजपा के चुनाव प्रभारी गजेंद्र शेखावत समेत प्रदेश के तमाम नेता मौजूद रहे। लुधियाना-फिरोजपुर रोड स्थित एक रिजार्ट में भाजपा की तरफ से प्रदेश परिषद आयोजन कर पूरे पंजाब के पदाधिकारियों को बुलाया गया था। 

विज्ञापन


भाजपा के दिग्गजों ने परिषद में आए सभी भाजपाइयों को एक बात साफ कर दी कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कमल को खिलाने के लिए तैयारी में जुट जाएं। अब भाजपा कार्यकर्ताओं को हर घर में दस्तक देकर लोगों को पार्टी के साथ जोड़ना है। वहीं इस बैठक से सभी पदाधिकारियों को 31 जनवरी तक का पूरा प्रोग्राम भी जारी किया गया है। उन्हें इस प्रोग्राम के तहत हर काम करना होगा, इसका रिकॉर्ड भी पार्टी को उपलब्ध कराना होगा। 

15 से 31 दिसंबर तक बूथ स्तर पर बैठकों का आयोजन अनिवार्य कर दिया गया है। इन बैठक में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं प्रत्येक बैठक में कितने लोग शामिल हुए, उनका पूरा विवरण, बैठक की फोटो भी पार्टी हाईकमान को भेजना होगा। 
विज्ञापन


25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस को हर विधानसभा क्षेत्र में समारोह आयोजन करने के लिए कहा गया है। 26 दिसंबर को इस माह का आखिरी रविवार होगा, उस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात करेंगे।
 
1 से 15 जनवरी तक पंजाब में भाजपा के 26 हजार बूथ को मजबूत करने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया जाएगा। बूथ सम्मेलन का आयोजन कर लोगों को पार्टी की योजनाओं से अवगत करवाया जाएगा। 15 जनवरी से लेकर 30 जनवरी तक भाजपा के सात मोर्चा जिलास्तर पर सम्मेलन करेंगे। 

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400 साल पर विशेष फोकस 

किसान आंदोलन के चलते पार्टी को हुए नुकसान को कवर करने के लिए श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400 साला शहीदी पर्व पर हर भाजपाई को विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया है। इसमें विधानसभा स्तर पर कम से कम 20 समारोह आयोजित करने के लिए कहा गया है। इसमें श्री सुखमणि साहिब के पाठ का आयोजन करने के साथ रक्तदान कैंप का आयोजन करना, गुरुद्वारा साहिब में जाकर सेवा करना भी जरूरी किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें