फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी, कांग्रेस समेत मनप्रीत के लिए बन सकते हैं बड़ी मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए शहरी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मनप्रीत सिंह बादल के खिलाफ शुक्रवार को पंजाब यूटी मुलाजिम एवं पेंशनर साझा फ्रंट के बैनर तले प्रदेश स्तरीय सरकारी कर्मी एवं पेंशनर रोष प्रदर्शन करने बठिंडा पहुंच रहे हैं। प्रदर्शनकारी पूरे शहर में मनप्रीत के खिलाफ झंडा मार्च कर अपना विरोध जताएंगे।
विज्ञापन

सरकारी कर्मियों एवं पेंशनरों का उक्त झंडा मार्च मनप्रीत समेत पूरी कांग्रेस के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकता है, क्योंकि दस दिन बाद चुनाव होने हैं। ऐसे में इस तरह का बड़ा विरोध कांग्रेस एवं मनप्रीत के लिए गले की हड्डी बन सकता है।
साझा फ्रंट के नेता सतीश राणा, जगदीश सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार में वित्त मंत्री रहते हुए मनप्रीत बादल ने मुलाजिमों एवं पेंशनरों के लिए कोई खास रणनीति लाने की बजाय उनके साथ धक्काशाही कर अनेक भत्ते बंद कर दिए। इसके अलावा कच्चे कर्मियों को पिछले पांच वर्ष के दौरान पक्का नहीं किया गया और न 6वें वेतन कमीशन में सुधार कर उसे लागू किया गया। उक्त नेताओं ने आरोप लगाया कि मनप्रीत ने हमेशा ही कर्मियों को पक्का करने एवं पुरानी पेंशन बहाल करने में अड़चन पैदा की है। इस कारण कच्चे कर्मियों समेत पेंशनर एवं सरकारी कर्मियों में कांग्रेस सरकार एवं खास कर मनप्रीत बादल के खिलाफ गुस्सा पाया जा रहा है, जो अब मनप्रीत की धक्काशाही का जवाब देने के लिए सड़कों पर उतरेंगे। साथ ही बठिंडा शहर के हर गली मोहल्ले में जाकर मनप्रीत की गलत नीतियों के बारे में लोगों को बताएंगे।
विज्ञापन

फ्रंट नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री चन्नी द्वारा 36000 कच्चे कर्मियों को रेगुलर किए जाने का झूठा प्रचार किया गया है। अब कच्चे कर्मी अपने अधिकार के जरिये कांग्रेस को इसका जवाब देंगे। उन्होंने बताया कि किसी भी कच्चे कर्मी को रेगुलर नहीं किया गया। नेताओं ने कहा कि अगर पूर्व सरकारी कर्मियों की पेंशन बंद हो सकती है तो विधायकों एवं मंत्रियों की पेंशन भी बंद होनी चाहिए।
कुछ दिन पहले भी मनप्रीत को कच्चे कर्मी ने किए थे सवाल
कुछ दिन पहले परसराम नगर में एक जनसभा में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस के प्रत्याशी मनप्रीत बादल को कच्चे कर्मी रामलाल ने तीखे सवाल किए थे। मनप्रीत बादल ने उक्त कर्मी के सवालों का जवाब देने की बजाय उनके साथ आए लोग उसे जबरी उठाकर बाहर ले गए थे। इस पूरे वाक्य का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
बेटा, बेटी और पत्नी, मनप्रीत के लिए कर रहे जोर शोर से चुनाव प्रचार
कांग्रेस प्रत्याशी मनप्रीत बादल के लिए उनकी पत्नी वीनू बादल और दोनों बेटियों समेत बेटा अर्जुन बादल पूरे जोर-शोर से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। शहर के हर गली मोहल्ले में जाकर बादल परिवार लोगों के सामने हाथ जोड़कर वोट मांग रहे हैं, लेकिन लोग उन्हें खास तरजीह नहीं दे रहे। रामलाल ने कहा कि मनप्रीत बादल एवं उसका परिवार पूरी तरह से लोगों को गुमराह कर रहा है। उसने कहा कि 2017 में चुनाव जीतने के बाद मनप्रीत ने शहर के लोगों को अपने रिश्तेदार जोजो के भरोसे छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें