फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: जुए का अड्डा समझ कोठी में रेड करने पहुंची पुलिस की टीम, लोगों के साथ हुई कहासुनी

Mon, 14 Oct 2024 10:44 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
दबिश देने गए मुलाजिमों ने खुद को बताया सीआईए थ्री का मुलाजिम
विज्ञापन

डिवीजन सात पुलिस के पास नहीं गई कोई शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। दिवाली के नजदीक आते ही किराए के घरों को जुए का अड्डा बनाकर नाजायज तौर पर जुआ खिलाने वालों पर पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर 32 इलाके में एक कोठी के अंदर जुए का अड्डा चलने की सूचना मिलने पर दबिश देने गई टीम की वहां के लोगों के साथ कहासुनी हो गई।
कुछ समय बाद पुलिस मुलाजिम वहां से बैरंग लौट गए। हालांकि पुलिस मुलाजिम खुद को सीआईए थ्री का मुलाजिम बता रहे थे। जब इस मामले में थाना डिवीजन सात पुलिस को पूछा गया तो उन्होंने भी कोई ऐसा मामला न होने की बात कहीं। जबकि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लोग पुलिस के साथ बहसबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है और जो रविवार देर रात का बताया जा रहा है। यह वीडियो सेक्टर 32 का बताया जा रहा है। इसमें पुलिस एक घर के अंदर दबिश देने के लिए गई थी। वहां पुलिस कोठी के अंदर जाकर चेक करती, बाहर खड़े लोगों ने उसे घर बताया और पुलिस के साथ तू-तू, मैं-मैं शुरू कर दी। लोगों के साथ पुलिस की काफी बहसबाजी हुई। पुलिस मुलाजिम खुद को सीआईए थ्री का मुलाजिम बताने लगे। जब लोगों ने अधिकारियों को शिकायत करने की बात की तो मुलाजिम कुछ ठंडे पड़ गए। इसके बाद मुलाजिम भी वीडियो बनाने लगे। दबिश देने गई पुलिस बेरंग लौटी है। पुलिस कर्मचारियों को शक था कि कुछ लोग बिल्डिंग में जुआ खेल रहे हैं जिस कारण उन्होंने रेड की। जब इस मामले में थाना डिवीजन सात के एसएचओ सब इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है कि किसी के साथ बहसबाजी हुई हो। अगर शिकायत आती है तो जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें