फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना: सिमरजीत सिंह बैंस बोले- मेरे व परिवार के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया झूठा केस, आत्म नगर की जनता जवाब देगी

Wed, 09 Feb 2022 01:00 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

सिमरजीत सिंह बैंस ने कहा कि पुलिस ने कांग्रेस सरकार के इशारे पर मेरे और मेरे परिवार के सदस्यों के खिलाफ एक फर्जी मामला दर्ज किया है। मैं चुनाव आयोग से पूछना चाहता हूं कि इस तरह से भयमुक्त चुनाव कैसे होंगे।
विज्ञापन
विधायक सिमरजीत सिंह बैंस - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक इंसाफ पार्टी के प्रधान और हलका आत्म नगर से विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने कहा कि कांग्रेस सरकार के इशारे पर उनके और उनके भाइयों, बेटे और भतीजे के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। लुधियाना पुलिस कांग्रेस सरकार की कठपुतली बन चुकी है। कांग्रेस की इस धक्केशाही का जवाब हलका आत्म नगर और साउथ के वोटर ही देंगे। 

विज्ञापन


बीस फरवरी को लोग वोट डालकर जवाब देंगे और सच्चाई सबके सामने आ जाएगी। सिमरजीत सिंह बैंस गिरफ्तारी से पहले पत्रकारों से बात कर रहे थे। सिमरजीत सिंह बैंस ने कहा कि यह चुनाव डर मुक्त न हो इसके लिए ऐसा बर्ताव किया जा रहा है। हलका आत्म नगर के लोग उनका वहम निकाल देंगे। 

पांच साल लोगों के लिए ईमानदारी से काम किया है। उन पर और उनके साथियों पर झूठा मामला दर्ज किया गया है। गोलियां कांग्रेसियों ने चलाई और पत्थरबाजी पहले उन्होंने शुरू की लेकिन पुलिस ने उनके, उनके बेटे, भाइयों और भतीजे सहित सभी साथियों पर झूठा मामला दर्ज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वह जेल जाने से नहीं डरते हैं। 

विज्ञापन

पहले भी लोगों के लिए जेल जाते रहे हैं और अब भी लोगों के लिए ही जेल जाएंगे। बैंस ने कहा कि जब अदालत में बम फटा था तब भी कांग्रेस और अकाली दल ने उनका नाम लिया था। उनके तो सपने में भी बैंस आता है। वह चुनाव आयोग से पूछना चाहते हैं कि चुनाव कांग्रेस करवा रही है या फिर भारत निर्वाचन आयोग करवा रहा है, यह सारा प्रायोजित था। 

कांग्रेसियों को मालूम था कि वह डोर टू डोर प्रचार करेंगे। पहले से ही छतों पर बोतलें और पत्थर रख दिए गए। जैसे ही वह पहुंचे तो पथराव शुरू कर दिया गया। पुलिस कांग्रेसियों के कहने पर मामला दर्ज करती है और उनके साथियों के घरों में पुलिस दीवार फांदकर अंदर गई। पूरे हलका आत्म नगर के वोटरों पर और पंजाबियों पर विश्वास है कि वह बैंस की सोच को मरने नहीं देंगे। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ उनकी जंग जारी रहेगी।
 
पुलिस कमिश्नर से मिले जत्थेदार बलविंदर सिंह बैंस
हलका साउथ से विधायक और लोक इंसाफ पार्टी के सरपरस्त बलविंदर सिंह बैंस ने पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने ऐसे लोगों को नामजद कर दिया जो मौके पर मौजूद भी नहीं थे। इससे साफ जाहिर होता है कि पुलिस ने धक्केशाही की है। जत्थेदार बलविंदर सिंह बैंस ने कहा कि पुलिस कमिश्नर को बोला गया है कि वीडियो देख लें और जांच करें ताकि सच्चाई का पता चल सके। जिन लोगों के नाम उन्हें दिए गए हैं अगर वह मौके पर थे तो वह अपनी राजनीति ही छोड़ देंगे। 
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने सब इंस्पेक्टर को किया लाइन हाजिर

आत्म नगर विधानसभा में हुई झड़प के बाद चुनाव आयोग ने सब इंस्पेक्टर लाभ सिंह को लाइन हाजिर कर उसकी जांच शुरू कर दी है। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. एस. करुणा राजू ने मंगलवार को इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह (नंबर 51/पीआर) को लुधियाना जिले के शिमलापुरी थाने का एसएचओ नियुक्त कर दिया। 

सीईओ कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस कमिश्नर लुधियाना से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को विधानसभा हलका आत्म नगर से कांग्रेस उम्मीदवार कमलजीत सिंह कड़वल पर लोक इंसाफ पार्टी के उम्मीदवार सिमरजीत सिंह बैंस द्वारा हमला किया गया। इस दौरान मौके पर तैनात सब इंस्पेक्टर लाभ सिंह (553-जेजीएन) की तरफ से ड्यूटी में कोताही बरतते हुए स्थिति को सही तरीके से नहीं संभाला गया, जिस कारण कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें