फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत कमिश्नरेट पुलिस ने दो जगहों पर नाकाबंदी के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी के कब्जे से पुलिस ने गांजा बरामद किया और दूसरे के कब्जे से पुलिस ने दो ग्राम हेरोइन बरामद की है। इस मामले में थाना सलेम टाबरी पुलिस ने मुंडिया खुर्द के उत्तम नगर निवासी अमित कुमार के खिलाफ तो थाना मोती नगर पुलिस ने जनकपुरी निवासी मंजीत सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना सलेम टाबरी पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी नशा तस्करी का धंधा करते है आरोपी इस समय नशा सप्लाई करने के लिए जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को इलाके में ही नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर उसके कब्जे से डेढ़ किलो गांजा बरामद किया।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि वह नशीला पदार्थ कहां से लाकर किन लोगों को सप्लाई करता है। थाना मोती नगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी हेरोइन तस्करी का धंधा करता है। पुलिस ने आरोपी को नाकाबंदी के दौरान काबू कर उसके कब्जे से दो ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि वह हेरोइन कहां से लाकर किन लोगों को सप्लाई करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें