फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में बेअदबी: सूखी सिधवां नहर से मिले श्री गुटका साहिब के अंग और पवित्र हिंदू पुस्तकें

Wed, 23 Nov 2022 03:35 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

बेअदबी की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों की मदद से श्री गुटका साहिब के अंग और पवित्र पुस्तकें उठवाईं। किसी राहगीर ने धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी की जानकारी इलाके में ही रहने वाले गुरिंदर सिंह को दी।
विज्ञापन
मौके पर जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के दुगरी इलाके से गुजरने वाली सिधवां नहर से पवित्र ग्रंथ श्री गुटका साहिब के अंग और कुछ हिंदू पवित्र कथाओं की पुस्तकें मिलीं। पानी न होने के कारण नहर पूरी तरह से सूखी है। कुछ लोगों का कहना है कि पवित्र ग्रंथों की बेअदबी कर माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


यह भी बताया जा रहा है कि किसी ने पीछे से पवित्र श्री गुटका साहिब के अंग और हिंदू धार्मिक पुस्तकें पानी में जल प्रवाह की थीं। पानी सूख गया तो ये किनारे पर आ गए।

बेअदबी की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों की मदद से श्री गुटका साहिब के अंग और पवित्र पुस्तकें उठवाईं। किसी राहगीर ने धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी की जानकारी इलाके में ही रहने वाले गुरिंदर सिंह को दी। इसके बाद यह मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस का कहना है कि आसपास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें