फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: ईसड़ू मंडी में नहीं हो रही धान की खरीद-लिफ्टिंग, नाराज किसानों ने रोड जाम कर की नारेबाजी

Tue, 22 Oct 2024 08:06 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)

सार

किसान हरप्रीत सिंह ने कहा कि पिछले 15 दिनों से किसान अपनी फसल लेकर ईसड़ू मंडी में बैठे हैं। फसल खुले में पड़ी है। हम अपनी फसल अच्छे से सुखाकर मंडी में लेकर पहुंचे हैं। अगर मौसम ने करवट बदली तो हमारी मेहनत पर पानी फिर सकता है, इसका जिम्मेदार कौन होगा।
विज्ञापन
रोड जाम कर बैठे किसान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना के सब स्टेशन गांव ईसड़ू की मंडी में पिछले 15 दिनों से बारदाना न होने के कारण धान की खरीद और लिफ्टिंग नहीं हो पा रही। मंडी में अब किसानों के लिए फसल रखने तक की जगह नहीं है। 

विज्ञापन




परेशान किसानों ने मंगलवार को सड़क जाम कर सरकार और एफसीआई विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। किसान हरप्रीत सिंह ने कहा कि पिछले 15 दिनों से किसान अपनी फसल लेकर ईसड़ू मंडी में बैठे हैं। फसल खुले में पड़ी है। हम अपनी फसल अच्छे से सुखाकर मंडी में लेकर पहुंचे हैं। अगर मौसम ने करवट बदली तो हमारी मेहनत पर पानी फिर सकता है, इसका जिम्मेदार कौन होगा। खरीद एजेंसी यह कहकर हमारी फसल को रिजेक्ट कर देंगे कि आपकी फसल में नमी ज्यादा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडी में कुछ आढ़तियों को बारदाना दिया जा रहा है। 
विज्ञापन




एफसीआई के इंस्पेक्टर हरभजन सिंह ने बताया कि पिछले 15 दिनों से बारदाना न होने के कारण खरीद नहीं हो रही है। किसानों की समस्या का हल जल्द किया जाएगा। 

प्रदर्शन के दाैरान विधानसभा पायल क्षेत्र के एसडीएम प्रदीप सिंह की गाड़ी जब धरने स्थल पर पहुंची तो किसानों ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया जिसके बाद एसडीएम को अपनी गाड़ी वापस लेनी पड़ी। 

वहीं दोपहर करीब 3:00 बजे आढ़ती संगठन के प्रधान हरबंस सिंह रोशा और एफसीआई इंस्पेक्टर हरभजन सिंह के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि बारदाना मंगवा लिया है और फसल की बोली जल्द लगाई जाएगी। समय-समय पर जितने बारदाने की जरूरत होगी वह भी किसानों को उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त किया। 
विज्ञापन


किसान रणजीत सिंह ने बताया कि खरीद एजेंसी की तरफ से मंडी में पड़ी फसल में नमी ज्यादा कह कर रिजेक्ट कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इसमें हमारी क्या गलती है, हम पिछले 10 दिन से मंडी में खुले आसमान के नीचे अपनी फसल की लेकर बैठे हैं। किसान फसल को अच्छे से सुखाकर ही मंडी में लेकर आए थे, अब खरीद एजेंसी और एफसीआई विभाग की लापरवाही के कारण बारदाना नहीं आया। फसल खुले आसमान में पड़ी रही, जिसमें नमी आ गई है। एफसीआई विभाग की लापरवाही की भरपाई अब किसान को कुछ और दिन मंडी में बैठकर करनी पड़ेगी।

वहीं पटियाला में धान की खरीद और उठान के मुद्दे पर मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार को किसानों के साथ खड़ा होना चाहिए। केंद्र सरकार की ओर से लापरवाही बरती जा रही है। पंजाब सरकार किसानों के लिए प्रतिबद्ध है। पंजाब सरकार, आढ़तियों और किसानों को इस पर मिलकर काम करना होगा...नमी के कारण अनाज का वजन कम होने का मुद्दा भी केंद्र के लिए चिंता का विषय है। सीएम ने केंद्रीय कृषि मंत्री के समक्ष सभी मुद्दे उठाए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें