फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना में लगे धान के अंबार

विज्ञापन
विज्ञापन
दाना तक रखने के लिए जगह नहीं, हालात देख ऐसा लग रहा की किसान दिवाली मंडी में ही मनाएगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खन्ना। कुछ दिन पहले एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना में चारों ओर धान के अंबार लगे हुए हैं। हालात यह है कि मंडी में दाना तक रखने की जगह नहीं है। ग्राउंड पर जाकर जब चेक किया गया तो हालात प्रशासन के दावों के बिल्कुल विपरीत हैं। चारों ओर अव्यवस्था देखकर प्रतीत होता है कि इस बार की दिवाली किसान शायद मंडी में ही मनाएगा।
मंडी में मौजूद किसान सुरेंद्र सिंह, दलबीर सिंह, जसविंदर सिंह व हरकिरत सिंह ने बताया कि हमारी कई ट्रालियां धान से भरी हुई मंडी में खड़ी हैं, उन्हें उतारने के लिए जगह नहीं है। जब तक पहले के धान की लिफ्टिंग नहीं होती, तब तक खेत से फसल की कटाई नहीं करेंगे।
विज्ञापन


इस संबंध में जब एफसीआई के इंस्पेक्टर हरभजन सिंह से बात की और उन्होंने बताया कि आप ऑनलाइन चेक कर सकते है कि एफसीआई की तरफ से 60% व पैनग्रन की तरफ से 90% के करीब धान की फसल लिफ्ट हो चुकी है। लेकिन इंस्पेक्टर का झूठ उस वक्त पकड़ा गया, जिस वक्त खन्ना मंडी का दौरा किया। मंडी में जितने भी फड़ थे, उन सब पर एजेंसी की ओर से खरीदी गई धान की बोरियों के अंबार लगे हुए थे। साथ ही धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियां भी खड़ी हैं।
विज्ञापन



जब मार्केट कमेटी के सचिव मनजिंदर सिंह मान से बात की और उनसे कहा कि लिफ्टिंग का मंडी में बहुत बुरा हाल है तो उन्होंने कहा कि पंचायती चुनाव के कारण फसल कम आ रही थी। एक-दो दिन में मंडी से सारी फसल लिफ्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें