फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में बड़ी सफलता: तेंदुए की खाल तस्करी करने वाले एक को दबोचा, तीन खाल बरामद, जम्मू-कश्मीर से जुड़े तार

Tue, 26 Apr 2022 10:00 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो विकास मल्होत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पुलिस का कहना है कि मंगलवार को आरोपी को काबू किया है। बुधवार सुबह उसे अदालत में पेश किया जाएगा और उसका पुलिस रिमांड हासिल कर आगे की पूछताछ की जाएगी कि यह खाल किससे लेकर आया था और आगे किन-किन लोगों को सप्लाई करनी थी।
विज्ञापन
तेंदुए की खाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू और कश्मीर के सीमावर्ती क्षेत्र से तेंदुए की खाल की तस्करी करने वाले लुधियाना के एक तस्कर को थाना टिब्बा की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना टिब्बा की पुलिस ने जंगलात विभाग की टीम के साथ मंगलवार को प्रेम विहार कालोनी इलाके से आरोपी को संयुक्त टीम ने ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


आरोपी के कब्जे से तेंदुए की तीन खाल बरामद की गई हैं। थाना टिब्बा की पुलिस ने इस मामले में प्रेम विहार कालोनी इलाके में रहने वाले संजीव कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने इसकी जानकारी दिल्ली में विभाग की टीम को दी। इसके बाद नई दिल्ली से वाइल्ड लाइफ कंट्रोल ब्यूरो की टीम भी महानगर पहुंच चुकी है। अलग-अलग टीमें आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हैं।
विज्ञापन


पुलिस की टीम आरोपी को बुधवार अदालत में पेश करेगी। थाना टिब्बा के एसएचओ इंस्पेक्टर रणधीर सिंह ने बताया कि जंगलात विभाग की टीम के अधिकारी समिंदर सिंह से शिकायत मिली थी कि आरोपी संजीव जानवरों की खाल तस्करी करने का गैर कानूनी धंधा करता है।

आरोपी जम्मू और कश्मीर के अलग-अलग जगहों से तेंदुए की खाल लेकर महानगर में पहुंचा है और आगे किसी को सप्लाई करनी है। आरोपी के पास इस समय भी तेंदुए की खाल है। उसके घर पर दबिश दी जाए तो आरोपी के साथ-साथ खाल भी बरामद की जा सकती है।

इसके बाद एसआई के साथ जंगलात विभाग के समिंदर सिंह, परगट सिंह, गुरिंदर सिंह, अनुबाला और प्रदीप कुमार इंस्पेक्टर (वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो, न्यू दिल्ली) के साथ आरोपी को दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर तलाशी के दौरान तेंदुए की तीन खाल मिली हैं।

एसआई ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि आरोपी संजीव कुमार काफी समय से जानवरों की खाल बेचने का धंधा करता है। वह जम्मू और कश्मीर के एक बड़े तस्कर से खाल लेकर आता है और पंजाब के साथ-साथ अन्य राज्यों में मोटे दामों में बेचकर मुनाफा कमाता है।

पुलिस का कहना है कि मंगलवार को आरोपी को काबू किया है। बुधवार सुबह उसे अदालत में पेश किया जाएगा और उसका पुलिस रिमांड हासिल कर आगे की पूछताछ की जाएगी कि यह खाल किससे लेकर आया था और आगे किन-किन लोगों को सप्लाई करनी थी। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी तेंदुए के साथ अन्य कई जानवरों की खाल बेचने का भी धंधा करता है, जोकि काफी महंगे दामों में बिकती है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें