फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नींद से जगाने पर नौकर ने किया कस्सी से वार

विज्ञापन
विज्ञापन
हलवारा। काम के वक्त सो रहे खेत मजदूर को नींद से जगाना मालिक को भारी पड़ गया। मजदूर ने उठकर मालिक के सर पर कस्सी से वार कर उसे अधमरा कर दिया। खेतों मे खून से लथपथ पड़े मालिक पर दूसरा वार करने जा रहे आरोपी को पत्नी ने खदेड़ दिया।
विज्ञापन

थाना रायकोट सदर की पुलिस ने बलजीत कौर निवासी जलालदीवाल की शिकायत पर आरोपी बोसकी मंडल निवासी परिहारी जिला अरररीया बिहार के खिलाफ इरादतन कत्ल की धारा के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बलजीत कौर ने पुलिस को बताया कि वो अपने पति हरप्रीत सिंह काका के साथ शनिवार शाम को गुरुद्वारा माथा टेकने जा रही थी। पति ने कहा कि पहले खेत मे धान की फसल को लग रहे पानी को देखने चलते हैं। खेतों में जाकर देखा तो उनका खेत मजदूर बोसकी मंडल मच्चरदानी लगाकर सो रहा था। हरप्रीत ने बोसकी को उठकर काम करने के लिए बोला तो दोनों में बहस हो गई। बोसकी ने कस्सी उठाकर हरप्रीत के सर पर दे मारी। आरोपी जब दूसरा वार करने लगा तो उसे खदेड़ा। जांच अधिकारी गुरसेवक सिंह ने बताया कि आरोपी फरार होने की कोशिश में था, जिसे पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें