फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barnala Crime News: लुटेरों ने की एनआरआई बुजुर्ग महिला की हत्या, 25 तोला सोना लूटा

Fri, 04 Nov 2022 01:44 AM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)

सार

एसएसपी ने बताया कि इस घटना की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस कस्बे में लगे तमाम सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बरनाला जिले में गुरुवार को छह से अधिक लुटेरों ने बुजुर्ग एनआरआई दंपती के घर में घुसकर महिला की हत्या कर दी और 25 तोला सोना लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना कस्बा शहणा की है।

विज्ञापन

थाना शहणा के प्रभारी जगदेव सिंह ने बताया कि अलसुबह लुटेरे एनआरआई लक्ष्मण सिंह के घर में पीछे से अंदर घुसे। उन्होंने पहले लक्ष्मण सिंह को नीचे गिरा दिया और फिर वह उठ नहीं सके। जब उसकी पत्नी अमरजीत कौर शोर मचाने लगीं तो लुटेरों ने उनका मुंह बंद कर दिया और सांस रुकने के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया। 

 

इसके बाद अलमारी से 25 तोला सोना लूटकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि जब बुजुर्ग किसी तरह खड़े हुए और पत्नी को उठाना चाहा तो उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस प्रमुख संदीप मलिक पुलिस टीम और मोबाइल फॉरेंसिक, फिंगर प्रिंट टीम, डॉग स्क्वायड टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एसएसपी ने बताया कि इस घटना की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस कस्बे में लगे तमाम सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें