उत्तर रेलवे ने 21 से 25 मई तक करीब 31 यात्री ट्रेनों को रद्द करने का एलान किया है। ये ट्रेनें पांच दिन तक पूरी तरह से रद्द रहेंगी। इसके अलावा 29 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन करने की योजना है। इन ट्रेनों को साहनेवाल-चंडीगढ़ और धूरी-जाखल के रास्ते गंतव्य की ओर रवाना किया जाएगा। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इन पांच दिनों के दौरान किसी भी ट्रेन का टिकट खरीदने और यात्रा करने से पहले ट्रेनों की स्थिति और उनके रूट की जानकारी सुनिश्चित कर परेशानी से बचा जा सकता है।
हालांकि प्री-नॉन इंटरलाकिंग और नॉन इंटरलाकिंग का कार्य 21 मई को शुरू होना है, लेकिन इसकी तैयारी 8 मई रविवार से आरंभ हो चुकी हैं। इससे ट्रेनों की रफ्तार थमने लगी है। अधिकतर ट्रेनों को अंबाला, राजपुरा, सरहिंद, मंडी गोबिंदगढ़, खन्ना, साहनेवाल और लुधियाना के पास बिना किसी कारण या तो रोका जा रहा है, या फिर उनकी रफ्तार कम की जा रही है। इससे यात्री परेशान हो रहे हैं और उनको अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हो रही है। ट्रैक क्लीयर न मिलने के कारण चंडीगढ़ रूट की ट्रेनें भी जाम में फंस रही हैं।
ट्रेन नंबर नाम कब से कब तक
उत्तर रेलवे ने 21 से 25 मई तक के लिए 29 यात्री ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया है। इन ट्रेनों में विशाखापटनम-अमृतसर एक्सप्रेस 20807, बाड़मेड़-जम्मू एक्सप्रेस 14661, जेसलमेर-जम्मू एक्सप्रेस 14645, सराय रोहिला-उधमपुर एसी सुपरफास्ट 22401, कोर्बा-अमृतसर-कोर्बा एक्सप्रेस 18237-18238, बेगमपुरा एक्सप्रेस 12237-12238, कटिहार एक्सप्रेस 15707-15708, कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस 12357, गंगा-सतलुज एक्सप्रेस 13307-13308, जम्मू-कोलकाता एक्सप्रेस 13152, जयनगर-अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस 14649-14650, अमृतसर-जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस 14673-14674, कटरा-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस 14612, मालवा एक्सप्रेस 12919-12920, कोलकाता-अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस 12317-12318, कटरा-बांद्रा टर्मीनल-कटरा एक्सप्रेस 12471-12472, शताब्दी एक्सप्रेस 12029, सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस 12203, स्वर्ण शताब्दी 12013 और मुंबई सेंट्रल-अमृतसर एक्सप्रेस 12903 शामिल हैं। इन ट्रेनों की गिनती मौके पर कम या ज्यादा हो सकती है।