फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: पंजाब में पहली बार राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनिशप, 28 राज्यों की टीमें ले रहीं हिस्सा

Tue, 12 Dec 2023 11:13 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोपड़। कबड्डी एसोसिएशन द्वारा देश में लड़कियों के लिए 70वीं राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप आयोजित करवाई जा रही है। इस बार यह टूर्नामेंट पंजाब की धरती पर आयोजित किया जा रहा है। पंजाब में पहली बार लड़कियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी चैंपियनशिप करवाई जा रही है जो रोपड़ के पास लैमारिन टेक स्किल यूनिवर्सिटी के मैदान में करवाई जा रही है।
इसमें देश के 28 राज्यों की टीमें समेत रेलवे विभाग की टीम भी खेल रही है। चार दिन तक चलने वाली इस चैंपियनशिप के दूसरे दिन अकाली दल के प्रधान व पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल समेत अकाली दल की सीनियर लीडरिशप पहुंची। सुखबीर बादल का स्वागत कबड्डी गीतों और लोकनृत्य भंगड़े की प्रस्तुति के साथ किया गया और सुखबीर बादल ने कबड्डी मुकाबलों का लुत्फ उठाया। सुखबीर बादल ने संबोधन करते हुए कबड्डी फेडरेशन पंजाब तथा लैमिपन टैक स्किल यूनिवर्सिटी को बधाई दी। सुखबीर बादल ने टीमों का स्वागत किया देश के विभिन्न हिस्सों से आए खिलाड़ियों की हौसला आफजाई की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि कबड्डी आज भी वहीं खड़ी है जहां उन्होंने इसे छोड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल बहुत महत्वपूर्ण हैं लेकिन सरकारों की प्राथमिकता नहीं हैं जबकि अन्य देशों की तरह इसके लिए आवश्यक बजट नहीं रखा जाता है। उन्होंने कहा कि भारत में खेलों की व्यापक संभावनाएं हैं लेकिन संरचना और व्यावसायिक प्रशिक्षण सहित व्यावसायिक गतिविधियों की कमी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें