फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधान सभा चुनाव को लेकर जिले में सुरक्षा के लिहाज से चार हजार से अधिक पुलिस कर्मी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा। रविवार को होने वाले विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए सुरक्षा के लिहाज से जिले में चार हजार से अधिक पंजाब पुलिस कर्मी तैनात किए गए है। पंजाब पुलिस के कर्मियों की अगुवाई एसएसपी अमनीत कौंडल के हाथ में है। इस फोर्स में तीन एसपी और 14 डीएसपी शामिल है। इस के अलावा सेंट्रल फोर्स की 28 कंपनियों को पूरे जिले में तैनात किया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी अमनीत कौंडल ने बताया कि चुनाव में कोई भी किसी तरह अप्रिय घटना ना हो उसके लिए पुलिस की विशेष टीमें मतदान केंद्र पर मतदान करने आने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखेगी। उन्होंने बताया कि पूरे जिले के एंट्री प्वाइंट पर पुलिस एवं सेंट्रल फोर्स की नाकाबंदी की हुई है।
पुलिस नाकों पर सैनिटाइजर का नहीं प्रबंध
जिले में लगे पंजाब पुलिस के नाकों पर कोविड से बचने के लिए सैनिटाइजर का प्रबंध नहीं है। वहीं नाके पर तैनात पुलिस कर्मी भी बिना मास्क से ही ड्यूटी पर तैनात है। हालांकि जब कोई पुलिस का बड़ा अधिकारी चेकिंग पर आता है तो नाके पर तैनात पुलिस कर्मी तुरंत मास्क पहन लेते हैं। एसएसपी अमनीत कौंडल ने कहा कि जिले में तैनात पंजाब पुलिस कर्मियों को उन्होंने स्पष्ट आदेश दिए हैं कि वो ड्यूटी के दौरान मास्क पहनकर रखें और सैनिटाइजर का भी इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें