फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल जेल से फिर मोबाइल और तंबाकू की पुड़िया हुई बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। सेंट्रल जेल में बंद हवालातियों और कैदियों के कब्जे से आपत्तिजनक सामान मिलना लगातार जारी है। पिछले कुछ दिनों की बात करें तो लगातार कैदियों और हवालातियों के कब्जे से मोबाइल, जर्दे की पुड़िया और अन्य सामान मिल रहा है। इसमें कहीं न कहीं सवाल यह उठता है कि आरोपियों के पास सामान पहुंचाने में जेल के ही मुलाजिम मिले हुए हैं। दो दिन पहले जेल प्रशासन की तरफ से हेड वार्डन को जर्दे की पुड़िया के साथ काबू किया था।
विज्ञापन

जांच के लिए पुलिस ने सुरक्षा के लिए पंजाब पुलिस के मुलाजिमों और सीआरपीएफ की टीम भी लगा रखी है। जो समय समय पर सर्च अभियान चलाती है। इसके बावजूद आरोपी जेल के अंदर आपत्तिजनक सामान लेकर पहुंच जाते हैं।
सेंट्रल जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट कश्मीर लाल द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक जेल में सर्च अभियान चलाया जाता है। कुछ दिन पहले जेल प्रशासन ने अंदर सर्च अभियान चलाया तो हवालाती जगदेव सिंह, मनोज कुमार, जसवीर सिंह, जसकरण सिंह, सन्नी कुमार और गुरजंट सिंह के कब्जे से छह मोबाइल और जर्दे की पुड़िया बरामद की गईं। आरोपियों के पास सामान कहां से आया इस बात की पूछताछ की गई, लेकिन आरोपी कोई ठोस जवाब नहीं दे सके। एएसआई करनैल सिंह ने कहा कि आरोपियों को अदालत से प्रोडक्शन वारंट हासिल करके लाया जाएगा, ताकि पता लगाया जा सके कि जेल में उन तक वह मोबाइल और तंबाकू कैसे पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें