फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतलुज दरिया के पास बना रखी थी अवैध भट्टी, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। सतलुज दरिया के किनारे अवैध शराब की भट्टी लगाकर शराब बनाने वाले एक आरोपी को थाना कूमकलां की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 35 लीटर लाहन के साथ साथ चार लीटर शराब बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में गांव चौंता निवासी रंजीत सिंह उर्फ जीता के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन

थाना कूमकलां के एसएचओ इंस्पेक्टर हर्षपाल सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सतलुज दरिया के किनारे आरोपी अवैध भट्टी लगाकर शराब तैयार करता है। पुलिस पार्टी ने सूचना मिलने के बाद वहां दबिश दी तो आरोपी को काबू कर लिया। उसके कब्जे से लाहन के साथ चार लीटर घर की निकाली हुई शराब बरामद की। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि आरोपी शराब तैयार कर किसे सप्लाई करता था। आरोपी के साथ इसमें और कौन-कौन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें