फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल जा रही महिला का लूटा था मोबाइल, लोगों ने किया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। ढंडारी खुर्द के जगदीश कालोनी इलाके में मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने पैदल जा रही महिला का मोबाइल झपट लिया। महिला के शोर मचाने पर जमा लोगों ने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। दोनों की जमकर पिटाई करने के बाद उन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने न्यू दुर्गा पुरानी निवासी शिंकू देवी की शिकायत पर पुलिस ने प्रेम कालोनी निवासी जगतार सिंह और रणवीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन

एएसआइ अजमेर सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर एक बजे वह बाजार से घर वापस जा रही थी। जैसे ही वो जगदीश कालोनी स्थित एसएस सिर्फ दफ्तर के सामने पहुंची। उस समय मोटरसाइकिल पर आए बदमाशों ने उसके हाथ में पकड़ा मोबाइल झपटा और फरार होने लगे। शिंकू देवी के शोर मचाने पर जमा हुए लोगों ने दोनों को मौके पर पकड़ लिया। उनके कब्जे से झपटा गया मोबाइल फोन और उनका मोटरसाइकिल बरामद हुआ। अजमेर सिंह ने कहा कि पूछताछ में दोनों का पुराना रिकार्ड चेक किया जा रहा है। उनसे की जा रही पूछताछ में अहम खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें