फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटरों से नोकझोंक : वोट मांगने गईं विधायक, लोग बोले- पांच साल तक दिखाई नहीं दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
जगरांव। हलके की मौजूदा विधायक एवं आम आदमी पार्टी की जगरांव से उम्मीदवार बीबी सर्वजीत कौर माणूके की लोगों से नोकझोंक हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सर्वजीत कौर डोर-टु-डोर वोट मांगने गई थीं। विधायक सर्वजीत कौर रेलवे रोड पर 3-4 समर्थकों के साथ प्रचार कर रही थीं।
विज्ञापन

इस दौरान जब वह रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एक दुकान में पहुंचीं तो दुकानदार ने बातों-बातों में विधायक माणुके को कहा कि वह पांच साल में दिखाई नहीं दी हैं। दुकानदार ने यहां तक कह डाला कि 2017 में हुए विधानसभा चुनावों में समर्थन करने के बावजूद उन्होंने दर्शन नहीं दिए हैं। इसी बीच दुकान में खरीदारी करने आए गांव डल्ला एवं मल्ला के दो युवकों ने भी विधायक माणूके को घेरकर सवाल पूछे। युवकों ने कहा कि वह गांवों में आने पर उनका विरोध करेंगे।
‘तुम में जितना जोर है लगा लो’
जब नोकझोंक ज्यादा बढ़ गई तो विधायक सर्वजीत कौर ने युवकों को कहा कि तुम में जितना जोर है लगा लो और जितना मुझ में है मैं लगा लूंगी। बहस होते देख दुकान के बाहर काफी लोग जमा हो गए। इस दौरान किसी ने नोकझोंक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। यह वीडियो शाम तक काफी वायरल हो गया था।
विज्ञापन

विधायक बोलीं - हंसी मजाक में हुई थीं बातें
दुकान के मालिक का कहना है कि विधायक की युवकों से खूब बहस हुई थी। इस संबंधी विधायक सर्वजीत कौर का कहना है कि ये सब बातें हंसी मजाक में हुई थीं। दुकान के मालिक ने उनके समर्थन में मोहल्ले के वोटरों के साथ बैठक करवाने की बात कही है। आने वाले दिनों में जल्द बैठक कर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें