फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना: प्रेमी के साथ मिल पति को जहरीला पदार्थ खिला मारा

Thu, 16 Feb 2023 10:50 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाका निवासियों को हुआ शक तो पुलिस को दी गई थी शिकायत
विज्ञापन

आरोपी महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज, दोनों गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। शादी के बाद प्रेमजाल में फंसी महिला ने सभी रिश्तों को तार-तार करते हुए अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को जहरीला पदार्थ खिला उसकी हत्या कर दी। जालंधर बाइपास के पास स्थित भट्टियां बेट की अमलतास काॅलोनी में रहने वाली शिल्पा और उसके प्रेमी जसवंत राज हत्या करने के बाद ध्यान भटकाने के लिए कहने लगे कि अचानक मौत हुई है। इसके बाद इलाके के लोगों को शक हुआ तो उन्होंने इसकी जानकारी थाना सलेम टाबरी पुलिस को दी। सलेम टाबरी पुलिस ने वरुण मित्तल का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ के बाद आरोपियों ने पुलिस को बताया कि जहरीला पदार्थ देकर हत्या की गई है। पुलिस ने मृतक वरुण के मौसेरे भाई फिल्लौर स्थित मोहल्ला बानिया निवासी कपिल कुमार की शिकायत पर आरोपी महिला शिल्पा और जसवंत राज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आरोपी महिला शिल्पा के उसके पड़ोसी जसवंत राज के साथ संबंध थे। इसके बारे में वरुण को पता चल गया था, लेकिन शिल्पा ने यह कहकर माफी मांग ली कि वह इसे खत्म कर देगी और आगे से जसवंत राज को नहीं मिलेगी। इसके बावजूद शिल्पा के जसवंत राज के साथ संबंंध रहे। दोनों ने वरुण को किनारे लगाने की प्लानिंग बना डाली। वेलेंटाइन डे वाले दिन दोनों ने अपने प्यार को परवान चढ़ाने के लिए वरुण को किसी चीज में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। कुछ समय बाद उसकी तड़प-तड़पकर मौत हो गई। अगली सुबह प्लानिंग के मुताबिक आरोपी महिला शिल्पा ने शोर मचा दिया कि उसके पति की अचानक मौत हो गई। जसवंत राज भी परिवार से हमदर्दी जताता रहा। लोगों को जब शक हुआ तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने जब दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने सच्चाई बताई। थाना सलेम टाबरी के एसएचओ सब इंस्पेक्टर हरजीत सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं, उनसे पूछताछ की जा रही है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें