फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने की ऑटो की सवारी, ऑटो ड्राइवर के घर खाया खाना

Tue, 23 Nov 2021 02:09 AM IST
पंजाब ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)

सार

पंजाब के लुधियाना में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का अलग अंदाज देखने को मिला। केजरीवाल ने यहां भगवंत मान व हरपाल चीमा के साथ ऑटो की सवारी की। इसके बाद ऑटो चालक के घर पर खाना भी खाया।  
विज्ञापन
लुधियाना में ऑटो ड्राइवर के घर खाना खाते अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से एक बड़ा मुद्दा छीन लिया था। केजरीवाल से मुलाकात से पहले चन्नी ने लुधियाना में ऑटो चालकों से मुलाकात कर बड़ी राहत देने का एलान किया। जबकि केजरीवाल की ऑटो चालकों से मुलाकात पहले प्रस्तावित थी। लेकिन शाम ढलने के बाद केजरीवाल ने ऑटो चालकों को साधने की कोशिश की। वह समारोह स्थल से एक ऑटो में बैठकर ऑटो चालक के घर डिनर करने पहुंचे। उनके साथ आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान और हरपाल चीमा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


ऑटो चालक दिलीप कुमार के घर आलू गोभी की सब्जी, दाल के साथ रोटी व चावल का खाया। वहीं सलाद में मूली, चुकंदर और प्याज था। डिनर करने के बाद केजरीवाल बोले मैं बिना मिर्च वाला खाना खाता हूं, इसलिए स्वाद बहुत अच्छा था।

विज्ञापन


लुधियाना के पंजाबी भवन में आम आदमी पार्टी ने टैक्सी एवं ऑटो चालकों के साथ बैठक की। बैठक में उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले दिलीप कुमार भी मौजूद थे, जोकि लुधियाना में ऑटो चलाते हैं। उन्होंने केजरीवाल को उनके घर खाने पर आमंत्रित किया था।
विज्ञापन


इसे स्वीकार करते हुए केजरीवाल, भगवंत मान और हरपाल चीमा उनके ऑटो में बैठकर घर पहुंचे। वहां पर खाना खाने के बाद वह अपनी गाड़ी में बैठकर चले गए। बताया जा रहा है कि उक्त ऑटो चालक का भाई आम आदमी पार्टी से साथ जुड़ा हुआ है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें