फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन पार्टी में आए दंपती की कार से जेवरात गायब, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। फिरोजपुर रोड स्थित एक सात सितारा होटल के बाहर वैले पार्किंग में उस समय हंगामा हो गया, जब एक दंपती ने आरोप लगाया कि उनकी कार से छह तोले सोने के जेवरात चोरी हो गए। हैरानी की बात यह है कि पार्किंग के लिए कार लगा दी गई और कार का न शीशा टूटा और न ही दरवाजा खुला, मगर जेवरात गायब हो गए। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी और थाना सराभा नगर की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

परिवार वालों ने पुलिस के सामने ही वैले पार्किंग स्टाफ पर आरोप लगाए। परिवार का आरोप है कि उन्होंने कार को पार्किंग लगाने के लिए चाबी स्टाफ को दी थी। वापस आकर देखा तो कार दूर खड़ी थी और उसमें से जेवरात गायब थे। थाना सराभा नगर की पुलिस ने मामले की जांच का आश्वासन देकर शांत किया। पीड़ित किरण बैंस ने बताया कि उनके भतीजे का जन्मदिन था और सात सितारा होटल में जन्मदिन की पार्टी रखी गई थी। जन्मदिन पार्टी में उनकी बेटी और दामाद भी हरियाणा से आए हुए थे। शाम करीब सात बजे उन्होंने अपनी कार वैले पार्क करने के लिए दी।
कार पार्क करने से पहले बाकायदा स्टाफ ने कार की डिग्गी चेक की थी। किरन बैंस के मुताबिक, स्टाफ सदस्यों ने उनकी कार को होटल से बाहर पार्क कर दिया। कार जिस जगह पार्क की गई थी, वहां कोई सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे। कार में एक सोने का सेट और कुछ खाने-पीने का सामान भी था, मगर बाद में वह गायब मिला। बुधवार को देर शाम पीड़िता अपने पति के साथ 7 स्टार होटल के बाहर पहुंची। महिला ने होटल के जीएम को इस लापरवाही का जिम्मेदार बताया। महिला ने कहा कि वीरवार को जब वह होटल में सीसीटीवी कैमरे देखने गए तो होटल के स्टाफ ने उन्हें कैमरे नहीं दिखाए।
विज्ञापन

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
थाना सराभा नगर के एसएचओ हरप्रीत सिंह दियोल ने बताया कि कार किरण बैंस की बेटी और दामाद की थी। जब वह यमुनानगर पहुंच गए तो वहां से उन्हें फोन कर जानकारी दी। इसके बाद हंगामा हुआ। परिवार वालों ने वैले पार्किंग स्टाफ पर आरोप लगाए हैं। बाकी होटल के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें