फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी से निकाले जाने से आहत युवक ने साथियों के साथ मिल की थी लूट की वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। सलेम टाबरी स्थित कोरियर कंपनी के दफ्तर से सात जनवरी को देर शाम को हथियारों के बल पर पांच लाख रुपये की लूट हुई थी। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो फरार हैं। वारदात को अंजाम किसी और ने नहीं बल्कि नौकरी से निकाले जाने से आहत युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिया था।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान कर्मसर कॉलोनी निवासी प्रिंस मेहता, मोहल्ला इंद्र कॉलोनी निवासी आकाशदीप, गरेवाल कॉलोनी के नजदीक मोहल्ला सुभाष नगर निवासी सुरिंदरपाल सिंह उर्फ मोनू और रोहित के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर फरार चल रहे आरोपी विशाल और इंद्र का पता लगाने में जुटी है।
नूरवाला रोड निवासी ऋषि शर्मा ने पुलिस को सात जनवरी को शिकायत दी थी कि वह अपने साथियों के साथ दफ्तर में बैठा था। इसी दौरान हथियारबंद आरोपी दाखिल हुए और पांच लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने कई सीसीटीवी फुटेज चेक कीं, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। बीते दिन के पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान सूचना मिली कि कोरियर दफ्तर में पांच लाख रुपये की लूट करने वाला कर्मसर कॉलोनी निवासी प्रिंस मेहता कार में सवार होकर आ रहा है। इसके बाद उसे और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि आरोपी आकाशदीप कोरियर कंपनी में ही काम करता था। उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। अपने मालिकों को सबक सिखाने के लिए उसने साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें