भाजपा नेताओं ने डाला दरेसी मैदान में डेरा
गृह मंत्री अमित शाह को पहले सिर्फ पटियाला में रैली करना था लेकिन अब वह लुधियाना में भी रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा नेताओं ने दरेसी मैदान में डेरा डाल लिया है। वहीं तैयारियां भी शुरु कर दी गई है। दरेसी और उसके आस-पास इलाके को पूरी तरह से भगवा रंग में रंग दिया गया है।
इसलिए चुना दरेसी मैदान
दरेसी मैदान शहर के अंदरुनी इलाके में है। यह मैदान काफी पुराना है, जहां का दशहरा मेला काफी प्राचीन है। इससे पहले लाल कृष्ण अडवाणी और कांग्रेस समेत अन्य दलों के बड़े नेता इस मैदान में रैली कर चुके हैं। शहरी एरिया होने के कारण भाजपा शहरी वोटरों को लुभाने के लिए यहां रैली कर रही है।
क्या कहते है डीसीपी
डीसीपी हेडक्वार्टर का चार्ज संभाले रहे वरिंदर सिंह बराड़ ने बताया कि क्या रूट रहेगा और सुरक्षा कैसे होगी, इसके बारे में अभी खुलासा नहीं कर सकते। मगर दिल्ली से गृह मंत्रालय की टीम शनिवार को लुधियाना पहुंचेगी। बाकी इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली से टीम आने के बाद एडवांस सिक्योरिटी लेजल टीम के साथ पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर खुद शनिवार को सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। दिल्ली से आई टीम के साथ तय करने के बाद ही सारा रोडमैप बताया जा सकेगा।
कांग्रेस राज में सुरक्षित नहीं महिलाएं: माही गिल
बॉलीवुड अभिनेत्री माही गिल ने कहा कि कांग्रेस के राज में पंजाब में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। कांग्रेस ने पिछले चुनाव में जो वादे किए थे उन्हें भी पूरा नहीं किया। अब लोग पंजाब में बदलाव चाहते हैं। माही गिल ने कहा कि फिरोजपुर में भी महिलाओं की सुरक्षा भगवान भरोसे चल रही है। माही पंजाब में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार कर रही हैं। शुक्रवार को वह फिरोजपुर पहुंचीं थीं।