फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: नवजोत सिद्धू के स्वागत में होर्डिंग्स से पटा लुधियाना, 26 को पटियाला जाने की तैयारी में कांग्रेसी

Tue, 24 Jan 2023 08:21 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

लुधियाना के फिरोजपुर रोड, घंटाघर चौक, भारत नगर चौक, सलेमटाबरी चौक , समराला चौक नजदीक व जालंधर बाइस चौक च गिल चौक तथा शेरपुर चौक पर सिद्धू के होर्डिंग लगाए गए हैं। फिरोजपुर रोड पर सिद्धू के मीडिया सलाहकार सुरिंदर डल्ला ने सिद्धू के होर्डिंग लगवाए हैं।
विज्ञापन
लुधियाना में लगे नवजोत सिंह सिद्धू के होर्डिंग्स। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोडरेज मामले में जेल में बंद पूर्व कांग्रेसी मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू 26 को रिहा होंगे या नहीं, इस पर अभी संशय है लेकिन सिद्धू के स्वागत के लिए लुधियाना के प्रमुख चौक और रोड होर्डिंग्स से पट गए है। पटियाला की जेल से 26 जनवरी को सिद्धू बाहर आ सकते हैं उस पल को यादगार बनाने के लिए उनके समर्थकों ने उनके स्वागत के लिए तैयारियां शुरु कर दी है। लुधियाना के फिरोजपुर रोड, घंटाघर चौक, भारत नगर चौक, सलेमटाबरी चौक , समराला चौक नजदीक व जालंधर बाइस चौक च गिल चौक तथा शेरपुर चौक पर सिद्धू के होर्डिंग लगाए गए हैं।

विज्ञापन


फिरोजपुर रोड पर सिद्धू के मीडिया सलाहकार सुरिंदर डल्ला ने सिद्धू के होर्डिंग लगवाए हैं। डल्ला के मुताबिक सिद्धू अनुभवी नेता है। उनकी रिहाई की खुशी में सभी ने होर्डिंग लगवाए है। दूसरी ओर कई कार्यकर्ताओ ने पटियाला जाने की तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जब सिद्धू जेल से बाहर आएंगे तो वे रोड शो करेंगे। बड़ी संख्या में रोड शो में कार्यकर्ता शामिल होगे।  

नवजोत सिंह सिद्धू को कांग्रेस हाईकमान का आशीर्वाद मिला हुआ है। चूंकि लोकसभा चुनाव अगले साल हैं। ऐसे में सिद्धू के आने के बाद पंजाब में कांग्रेस को मजबूती मिल सकती है। इस लिए कांग्रेस ने सिद्धू की जेल से रिहाई के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कवायद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें