फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों ने लगाया नशे का टीका, ओवरडोज से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा। रामपुरा फूल में वीरवार देर शाम दो दोस्तों ने नशे का टीका लगा दिया। ओवरडोज की वजह से युवक की मौत हो गई। थाना सिटी रामपुरा पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर दोस्तों के अलावा नशा बेचने वाली महिला पर मामला दर्ज किया है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

मलकीत सिंह निवासी रत्तिया वाला मोहल्ला ने पुलिस को बताया कि वह बिजली बोर्ड से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनका 31 साल का एक बेटा धर्मेंद्र शर्मा की गांधी नगर निवासी कुलदीप उर्फ एमसी और नन्नू के साथ दोस्ती थी। वह तीनों चिट्टे आदि सेवन करते थे। उक्त तीनों गांधी नगर निवासी सरोज रानी से नशा खरीदते थे।
पीड़ित मलकीत सिंह ने बताया कि उसने अपने बेटे के दोस्तों को कई बार समझाया, लेकिन वे समझने को तैयार नहीं हुए। वीरवार शाम करीब साढ़े सात बजे उनका बेटा व दोनों दोस्त उसे बस स्टैंड के पास मिले थे।
विज्ञापन

उन्हेें पता चला कि कुलदीप व नन्नू उसके बेटे को सरोज रानी के पास ले गए और वहां पर चिट्टा खरीदकर उसके बेटे को नशे की ओवरडोज का टीका लगा दिया। इससे उनके बेटे धर्मेंद्र की मौत हो गई। थान सिटी रामपुरा के एसएचओ मंजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक युवक की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक युवक के पिता मलकीत सिंह की शिकायत पर आरोपी कुलदीप उर्फ एमसी और नन्नू व नशा बेचने वाली सरोज रानी पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें