फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश से पंजाब में हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह के पांच सदस्य काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
संगरूर। मध्य प्रदेश से पंजाब में हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को जिला पुलिस ने पंजाब-हरियाणा की सरहद पर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे हथियार भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

डीएसपी लहरा मनोज गोरसी तथा एसएचओ लहरा विजय कुमार ने बताया कि उक्त आरोपियों को गुप्त सूचना के आधार पर आलमपुर ड्रेन से दो गाड़ियों और नाजायज हथियारों सहित पकड़ा गया है। आरोपियों से दो देसी हथियार व अन्य सामग्री बरामद की गई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि हथियार और अन्य सामान लाने का मूल स्थान मध्यप्रदेश है। कुलदीप सिंह निवासी मूनक एक शराब तस्कर है। वह पंजाब और हरियाणा की सीमा पर तस्करी की गतिविधियों में लगा है। उसके खिलाफ पहले भी कत्ल की कोशिश और आबकारी एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। आरोपी अमृतपाल, बूटा सिंह व निक्का सिंह सभी निवासी मानसा हाईवे डकैती और लूटपाट में शामिल थे। जबकि पांचवां आरोपी अशोक कुमार जींद हरियाणा का निवासी है, वह इस क्षेत्र में हथियारों का मुख्य तस्कर है। पूछताछ में इन्होंने बताया कि वह मध्यप्रदेश में गैर कानूनी हथियार बनाने वाले और पंजाब सहित विदेशों में रहते कई गैंगस्टरों के संपर्क में हैं। संगरूर पुलिस पिछले 40 दिनों से अशोक कुमार की हरकतों पर नजर रखे हुए थी, जो दोनों राज्यों के बीच आसान आवाजाही के कारण गिरफ्तारी से बचने में कामयाब रहा।
एसएसपी स्वपन शर्मा ने बताया कि अशोक कुमार की गिरफ्तारी से गैर कानूनी हथियारों की तस्करी पर रोक लग जाएगी। हथियारों के तस्करों द्वारा मध्यप्रदेश और पंजाब तक इस्तेमाल किए गए रूट की पुष्टि की गई है। उल्लेखनीय है कि जिला संगरूर की पुलिस ने पिछले तीन महीने में 11 गैर कानूनी हथियार बरामद किए हैं। हथियारों की तस्करी और गैर कानूनी गतिविधियों में शामिल 16 अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें