फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनकपुरी की एक कपड़ा फैक्टरी में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। महानगर के जनकपुरी इलाके में गली नंबर तीन में शनिवार की सुबह पायजामा बनाने वाली फैक्टरी में आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, पर वह कामयाब नहीं हो सके। लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी, फिर भी पौने घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम वहां पहुंची। जिस समय फायर ब्रिगेड की टीमें वहां पहुंची, आग पूरी तरह से फैल चुकी थी। किसी तरह से फायर ब्रिगेड की टीमों ने पानी की पाइप वहां पहुंचाई और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जनकपुरी की गली-3 में पायजामा बनाने की फैक्टरी सिद्धक गारमेंट के नाम से है। फैक्टरी मालिक रविंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात वे काम खत्म करवा फैक्टरी बंद करके गए थे। शनिवार तड़के आसपास के लोगों ने फोन पर सूचना दी कि उनकी फैक्टरी की तीसरी मंजिल पर आग लग गई है।कई मशीनें और कच्चा माल जलकर राख हो गया। रविंद्र कुमार मुताबिक उनकी फैक्टरी में सिलाई के लिए 30 मशीनें लगी हैं। आग लगने से कई मशीनें पूरी तरह से खत्म हो गई हैं। कई तरह का कच्चा माल राख हो गया। आग लगने के कारणों अभी कुछ पता नहीं चल पा रहा। आगजनी से उनको काफी नुकसान हुआ है।
जनकपुरी की गली-3 में रहने वाले लोगों ने आग का पता चलते ही फायर ब्रिगेड और फैक्टरी मालिक को सूचना दी थी। आरोप है कि सूचना देने के करीब पौने घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी यहां पहुंची। तब तक यहां के लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। यहां के निवासियों ने बताया कि उन्होंने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को देनी चाही पर चौकी जनकपुरी पुलिस में किसी ने फोन तक नहीं उठाया। इलाके के लोगों ने आरोप लगाया कि पावरकॉम के अधिकारियों को भी आग लगने की सूचना देने के लिए फोन किया पर पावरकॉम के अधिकारियों ने भी फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें