फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: सिद्धू मूसेवाला के पिता नाराज, कहा-इंसाफ न मिला तो गोलियों से छलनी बेटे की फोटो लेकर थार में घूमेंगे

Sun, 12 Feb 2023 10:57 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)

सार

सिद्धू मूसेवाला के पिता ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से सवाल किया कि वह पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर दुरुस्त होने की बात कर रहे हैं, फिर अपनी पत्नी को सुरक्षाकर्मियों का कवच देने की जरूरत क्यों पड़ी। 
विज्ञापन
लोगों को संबोधित करते सिद्धू मूसेवाला के पिता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता की एक बार फिर पंजाब सरकार के खिलाफ नाराजगी खुलकर सामने आई है। उन्होंने कहा कि यदि अब भी उन्हें बेटे की हत्या का इंसाफ न मिला तो वह सिद्धू की उसी थार गाड़ी में, जिसमें उसकी हत्या हुई थी, पर घूमकर पंजाब के लॉ एंड आर्डर की पोल खोलेंगे। 29 मई को मानसा के जवाहरके गांव में सिद्धू की दर्दनाक हत्या कर दी गई थी, परिवार अगले माह उसकी बरसी मनाने जा रहा है। उसी दौरान अगले एक्शन का एलान किया जाएगा।
विज्ञापन

 
रविवार को अपनी हवेली में पहुंचे सिद्धू के प्रशंसकों को संबोधित करते पिता बलकौर सिंह ने कहा कि उसके बेटे की हत्या के फौरन बाद ही जेल में बैठे लॉरेंस बिश्नोई जैसे गैंगस्टरों को बधाइयां दी गईं। उन्होंने कहा कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या को 10 महीने का समय होने वाला है, लेकिन जिसके द्वारा सुरक्षा लीक की गई, उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। 

उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से सवाल किया कि वह पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर दुरुस्त होने की बात कर रहे हैं, फिर अपनी पत्नी को सुरक्षाकर्मियों का कवच देने की जरूरत क्यों पड़ी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार से उम्मीद टूट चुकी है।
विज्ञापन


पिता बलकौर सिंह ने सीएम को संबोधित करते कहा कि उनके पास सिद्धू की वह थार मौजूद हैं, जिसमें उसकी हत्या की गई और उन्होंने थार की फ्रंट शीशा भी नहीं डलवाया हैं और यदि सरकार ने जल्द इंसाफ न दिया तो वह इस थार गाड़ी समेत पंजाब की सड़कों पर घूमेंगे और गाड़ी पर वह तस्वीरें भी लगाएंगे, जिसमें सिद्धू का शरीर गोलियों से छलनी किया नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि आज पंजाब की जवानी विदेशों को जा रही हैं और आने वाले समय में पंजाब की जवानी पंजाब में नहीं रहेगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें