लुधियाना। एक पिता ने अपनी ही बेटियों के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी उन्हें धमकियां देता था और किसी को न बताने की बात कहता था। दो बेटियों की तो शादी कर दी गई, लेकिन आरोपी अब तीसरी बेटी से दुष्कर्म करने लगा। जिसके बाद सब्र का बांध टूटा और आरोपी की पत्नी ने ही इसकी शिकायत पुलिस को दी। जिसके बाद थाना माडल टाऊन की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उसकी तीन बेटियां है, जिसमें से दो की शादी हो चुकी है। जबकि उसकी एक बेटी छोटी है। कुछ समय पहले उसने आरोपी को अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म करते हुए देख लिया था। जिसका काफी विरोध किया था, लेकिन आरोपी ने माफी मांग कर जान छुड़ा ली। मगर उसके बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और दो बेटियों के साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। आरोपी ने धमकियां देनी शुरू कर दी कि वह किसी को कुछ नहीं बताए।
दबाव और धमकियों से डरे परिवार ने किसी को कुछ न बताया। अंत में दोनों की शादी कर दी गई, लेकिन आरोपी ने अब अपनी छोटी बेटी के साथ दुष्कर्म करने लगा। जिसके बाद परिवार वालों ने समझाया तो आरोपी ने धमकाना शुरू कर दिया, लेकिन परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस के पास कर दी। थाना माडल टाऊन के एसएचओ सब इंस्पेक्टर वरिंदरपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पहले दो बेटियों के साथ दुष्कर्म करता रहा है और अब छोटी बेटी के साथ दुष्कर्म करने लगा। जिसके बाद अलग अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा और आगे पूछताछ की जाएगी।