फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य मंत्री चन्नी मंडी कलां में जिस चारपाई पर बैठ पुलिस अधिकारियों को आदेश दे रहे थे उसी चारपाई पर 16-03-05

विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा। मंडी कलां में एक किसान के घर पर पहुंचकर जिस चारपाई पर बैठकर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने नशे का संदेश दिया उसी चारपाई पर सीएम के पीछे एक डीएसपी के चारपाई पर पैर रखकर स्टाइल में खड़े होने का मामला काफी तूल पकड़ रहा है।
विज्ञापन

जानकारों का कहना है कि इसमें प्रोटोकाल की धज्जियां उड़ी हैं जबकि डीएसपी का कहना है कि इस चारपाई पर ज्यादा लोग बैठ गए थे और इसी वजह से उन्होंने सुरक्षा के लिहाज से चारपाई का बैलेंस बनाने के लिए पैर रखा था।
यह मामला डीएसपी सिटी वन गुरजीत सिंह रोमाणा से जुड़ा है। जो कि सीएम की सुरक्षा में लगे थे। जब इसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो डीएसपी रोमाणा ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि इस चारपाई पर ज्यादा लोगों के बैठने के कारण चारपाई एक ओर से उठ गई थी। इसी वजह से उन्होंने सुरक्षा के लिहाज से चारपाई पर पैर रखा।
विज्ञापन

वास्तव में रविवार को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी जिले में कपास की खराब फसल का जायजा लेने गए थे। फिर वह गांव मंडी कलां पहुंचे। मुख्यमंत्री ने किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले खेत मजदूर सुखपाल सिंह के बड़े भाई नत्था सिंह को नियुक्ति पत्र सौंपा।
इस बीच कुछ गांव वालों ने गांव में नशा सरेआम बिकने का मामला उठाया तो मुख्यमंत्री चारपाई पर बैठ गए और यहां तैनात पुलिस अधिकारियों को निर्देश देने लगे। इसी दौरान देखा गया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात डीएसपी गुरजीत सिंह रोमाणा मुख्यमंत्री के एकदम चारपाई पर पीछे पैर रख कर स्टाइल में खडे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें