फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेहगढ़ साहिब में मजबूत हुआ कांग्रेस का किला

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगढ़ साहिब। विधान सभा चुनावों से ऐन पहले नवगठित चन्नी कैबिनेट में रणदीप सिंह नाभा को मंत्री बनाए जाने के साथ ही कांग्रेस में फतेहगढ़ साहिब जिले का रुतबा बढ़ गया है। वह जिले के अमलोह हलके से विधायक हैं, जबकि फतेहगढ़ साहिब हलके के विधायक कुलजीत सिंह नागरा पहले ही पंजाब प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी प्रधान नियुक्त किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

सत्ता और संगठन के दो अहम पद मिलने से सूबे की राजनीति में फतेहगढ़ साहिब जिला महत्वपूर्ण हो गया है। जिले के तीनों हलकों में कांग्रेस का कब्जा है और आगामी चुनावों में इन दोनों नियुक्तियों का कांग्रेस के हक में अहम प्रभाव दिखाई देगा। विधायक रणदीप सिंह नाभा (54) को राजनीति की गुढ़ती पिता गुरदर्शन सिंह नाभा व माता सतिंदर कौर नाभा से विरासत में मिली है। उनके पिता 1962 में कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री और माता सतिंदर कौर पंजाब महिला कांग्रेस की प्रधान रही हैं। उनके दादा जनरल शिवदेव सिंह पेप्सू सरकार में पीडब्ल्यूडी सेहत एवं शिक्षा मंत्री रह चुके हैं। वह खुद 2012 व 2017 में अमलोह हलके से विधायक चुने गए। इससे पहले दो बार वह नाभा से विधायक रह चुके हैं।
-----------
बाक्स
रणदीप सिंह नाभा का जीवनवृत्त
किसान परिवार में जन्मे विधायक विधायक रणदीप सिंह नाभा ने अर्थशास्त्र में स्नातक डिग्री चंडीगढ़ से हासिल की। प्राथमिक शिक्षा लारेंस स्कूल सनावर हिमाचल से हुई और बीबीए दिल्ली से की हैै। वह गोल्फ, शूटिंग, क्रिकेट समेत अन्य खेलों में रुचि रखते हैं। पत्नी बहिशता सिंह विदेशी मूल की महिला हैं। जिनसे एक बेटी बरकत कौर और बेटा सिकंदर सिंह है। उनके माता-पिता का देहांत हो चुका है। विधानसभा हलका फतेहगढ़ साहिब से अकाली दल के उम्मीदवार जगदीप सिंह चीमा को उन्होंने 2012 के चुनावों में 2520 वोटों से हराया था, वहीं 2017 के चुनावों में फिर अपनी जीत दर्ज करवाते हुए उन्होंने शिअद के उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना को 3946 वोटों से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो कैप्शान: 26जीबीजीपी01---चंडीगढ़ में पंजाब केबिनेट मंत्री बनने की शप्थ लेते हुए विधायक रणदीप सिंह नाभा।
फोटो कैप्शन: 26जीबीजीपी01ए--शप्थ लेने के बाद दस्तावेज हस्ताक्षर करते हुए विधायक रणदीप सिंह नाभा।
फोटो कैप्शन: 26जीबीजीपी01बी--मंभी बनने के बाद मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के साथ रणदीप सिंह नाभा।
फोटो कैप्शन:-26जीबीजीपी01--विधायक रणदीप सिंह नाभा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें