फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अत्याचार का शिकार मृतका कुलवंत कौर के लिए प्रदर्शन कर मांगा इंसाफ

विज्ञापन
विज्ञापन
जगरांव। पुलिस अत्याचार की शिकार मृतका कुलवंत कौर के मामले में किसान एवं सामाजिक संगठनों ने पंजाब सरकार और पुलिस का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए झांसी रानी चौक में प्रदर्शन किया। इंकलाबी केंद्र पंजाब के प्रदेश सचिव कंवलजीत खन्ना, कुल हिंद पंजाब सभा के संयुक्त सचिव निर्मल सिंह धालीवाल ने कहा कि पुलिस जानबूझकर आरोपियों को गिरफ्तार करने में आनाकानी कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 26 जनवरी से थाना सिटी के बाहर पक्का मोर्चा लगाया जाएगा।
विज्ञापन

किसान बचाओ मोर्चा के जिला प्रधान बूटा सिंह मलक, गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी के प्रधान जत्थेदार मोहन सिंह, जसप्रीत सिंह, दशमेश तरनादल निहंग सिंह दल जत्था के जत्थेदार सुखदेव सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज होने के 35 दिन बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। इस मौके पर मनप्रीत कौर धालीवाल ,गुरप्रीत कौर, जगदीश सिंह, बलवीर सिंह, हरकिशन सिंह, प्रीतपाल सिंह, हाकम सिंह, महिंदर सिंह और गुरदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें