लुधियाना। महानगर के वकील भाईचारे और अखंड भारत सनातन हिंदू संघ के पदाधिकारियों की ओर से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सिद्धू के सलाहकार पूर्व डीजीपी और कांग्रेस केबिनेट मंत्री रजिया सुल्तान के पति मोहम्मद मुस्तफा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और मंत्री रजिया सुल्तान की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग को लेकर रोष प्रदर्शन करते हुए पुलिस कमिश्नर लुधियाना को मांगपत्र सौंपा। वकीलों का नेतृत्व करते हुए एडवोकेट केजी शर्मा और एडवोकेट सुरिंदर पाल ने बताया कि कि गत दिनों मलेरकोटला में अपनी पत्नी कांग्रेस केबिनेट मंत्री रजिया सुल्तान की चुनावी बैठक के दौरान पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा ने पंजाब की शांति को भंग करने की साजिश के तहत हिंदू समाज के लिए बहुत ही भड़काऊ शब्दावली का प्रयोग किया।
यहां तक कि पूर्व डीजीपी ने पुलिस प्रशासन एवं चुनाव आयोग को धमकाते हुए कहा कि अगर हिंदू समाज से संबंधित किसी भी बैठक के आयोजन को उनके इलाके में पुलिस प्रशासन की ओर से इजाजत दी गई तो वे पंजाब के हालात खराब कर देंगे, जिसके लिए पुलिस प्रशासन एवं चुनाव आयोग जिम्मेदार होंगे। एडवोकेट केजी शर्मा और एडवोकेट नवीन शर्मा ने बताया कि वकील भाईचारे और अखंड भारत सनातन हिन्दू संघ की ओर पुलिस प्रशासन से मांग कि गई कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिद्धू के सलाहकार पूर्व डीजीपी और कांग्रेस केबिनेट मंत्री रजिया सुल्तान के पति मोहम्मद मुस्तफा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए देश द्रोह का मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया जाए और मंत्री रजिया सुल्तान की उम्मीदवारी रद्द की जाए।
जिससे प्रदेश में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव करवाए जा सके। इस मौके पर एडवोकेट सुरिंदर पाल, एडवोकेट केजी शर्मा, एडवोकेट आरके मोर्या, एडवोकेट मनीष पुरंग, दीपक जैन, एस्ट्रो अश्वनी शर्मा, एडवोकेट नवीन शर्मा, एडवोकेट विजय शर्मा, एडवोकेट प्रदीप कपूर, एडवोकेट दलजीत राय, एडवोकेट अमित राय, एडवोकेट सुमित जग्गा, एडवोकेट प्रकाश चोपड़ा, एडवोकेट रमेश भारद्वाज, एडवोकेट रजिंदर शर्मा काफी संख्या में वकील भाईचारा विशेष रूप से उपस्थित था।