फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में बोरी में मिली लाश: गला रेतकर की गई महिला की हत्या, निजी अंगों पर डाला तेजाब

Tue, 08 Jun 2021 06:54 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी,लुधियाना (पंजाब)

सार

पंजाब के लुधियाना में एक महिला की निर्ममता से गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने महिला के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दी। महिला के मुंह और निजी अंगों पर तेजाब डाला। तेजधार हथियार से आधे से ज्यादा गर्दन भी काट दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे शव को बोरी में भरकर एक खाली प्लाट में फेंककर भाग गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साहनेवाल के पास स्थित रुद्रा इंक्लेव कालोनी इलाके में मंगलवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बोरी में बंद महिला का शव मिला। महिला की निर्मम तरीके से हत्या की गई है। उसका गला रेता गया और मुंह व निजी अंगों पर तेजाब फेंका गया। इसके बाद शव खाली प्लाट में फेंका दिया गया। राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। 

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस के आलाधिकारी और थाना साहनेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक की पहचान करने की कोशिश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया है। मृतक महिला की बाजू पर नेपाली में कुछ लिखा है। जिससे आशंका है कि महिला नेपाली है और इसी आधार पर पुलिस जांच में जुटी है। 

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है। थाना साहनेवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि किसी राहगीर ने बोरी में रस्सी बंधी हुई लाश देखी। जिससे बदबू आ रही थी। उसने तुरंत इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने बोरी खोली तो अंदर महिला का शव था। हथियार से हमला कर हत्यारों ने महिला की आधी गर्दन अलग कर दी। निजी अंगों पर तेजाब डाला। पुलिस ने फिलहाल शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। 

पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुटी है। वही मौके पर फिंगर प्रिंट्स एक्सपर्ट, डॉग स्क्वायड की टीमों ने भी पहुंचकर जांच शुरू की। इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती की पहचान ना होने की वजह से शव को अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस युवती की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें