फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में फिर काम रोकेंगे मुलाजिम: 21 सितबंर तक न मानी गईं मांगें तो 22-23 को कलम छोड़ हड़ताल

Tue, 14 Sep 2021 05:34 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)

सार

24 सितंबर को सभी मुलाजिम सामूहिक तौर पर छुट्टी लेकर मोहाली में होने वाली प्रदेशस्तरीय रैली में हिस्सा लेंगे। इसी रैली में अगले संघर्ष की रणनीति का खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन
हड़ताल। - फोटो : DEMO
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीसी दफ्तर इंप्लाइज यूनियन पंजाब ने दोबारा हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। डीसी दफ्तर इंप्लाइज यूनियन पंजाब की मंगलवार को वर्चुअल बैठक हुई। बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है कि अगर 21 सितंबर तक उनकी मांगें नहीं पूरी होंगी, तो 22 व 23 सितंबर को पूरे प्रदेश में कलम छोड़ हड़ताल की जाएगी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - फिर विवादों में सनी देओल: सांसद ने श्री गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व पर नहीं दी बधाई, नाराज लोगों ने कही ये बात

24 सितंबर को सभी मुलाजिम सामूहिक तौर पर छुट्टी लेकर मोहाली में होने वाली प्रदेशस्तरीय रैली में हिस्सा लेंगे। इसी रैली में अगले संघर्ष की रणनीति का खुलासा किया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि इस रैली के बाद चुनाव ड्यूटी का बहिष्कार करने का फैसला लिया जा सकता है। मुलाजिमों की इस हड़ताल से डीसी दफ्तर सहित एसडीएम दफ्तर का कामकाज पूरी तरह से ठप हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - फिर केंद्र पर भड़के सिद्धू: फसल खरीद में फर्द की जरूरत पर उठाए सवाल, आरोप-एक राष्ट्र, दो बाजार बना रहा केंद्र

जिला प्रधान विक्की जुनेजा ने बताया कि आठ सितंबर को मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल चीफ सेक्रेटरी सुरेश कुमार के साथ उनकी बैठक हुई थी। इसमें उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं सुना गया और न ही प्रोसेसिंग रिपोर्ट तैयार की गई। इससे कर्मचारियों में रोष है। जिला स्तर पर कर्मचारियों की कमी, लंबे समय से पदोन्नति न होना और पे कमीशन की रिपोर्ट जैसी मांगों को सरकार गंभीरता से नहीं ले रही है। मंगलवार सुबह डीसी दफ्तर इंप्लाइज यूनियन पंजाब की सभी जिला प्रधानों के साथ वर्चुअल मीटिंग हुई है, जिसमें फैसला किया गया कि सरकार ने अगर 21 सितंबर तक उनकी मांगें नहीं मानी तो 22 व 23 सितंबर को पूरे राज्य में कर्मचारी कलम छोड़ हड़ताल पर चले जाएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें