फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में शव मिलने से हड़कंप: मोहल्ले में बदबू फैली तो चला पता, कुत्तों ने नोंच रखा, माला से हुई पहचान

Sun, 24 Apr 2022 05:01 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

थाना बस्ती जोधेवाल के लाभ सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जब तक पोस्टमार्टम में कोई खुलासा नहीं होता, कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के नूरवाला रोड पर उस समय सनसनी फैल गई, जब ढिल्लों ग्राउंड में एक महिला का शव मिला। शव दो-तीन दिन पुराना लग रहा है। कुत्तों ने कई जगह नोंच भी रखा है। इलाके में पूरी तरह से बदबू फैलने के बाद लोगों को शक हुआ और रविवार को जब लोग ढिल्लों ग्राउंड पहुंच तो होश उड़ गए। 

विज्ञापन


उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसकी सूचना मिलने के बाद थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद शव को सिविल अस्पताल भेज दिया है। महिला की पहचान गुड्डी के रूप में हुई है। पुलिस परिवार से बात करने में जुटी है। ढिल्लों ग्राउंड में रविवार को एक व्यक्ति शौच के लिए गया तो वहां बदबू आ रही थी। उसने वहां देखा कि महिला का शव पड़ा है। 

इसके बाद उसने आसपास के लोगों को बुलाया। कुत्ते ने शव को नोंच रखा है। अस्थियां तक दिखने लगीं। वहीं मोहल्ले में बदबू भी फैल गई। पुलिस ने मृतक गुड्डी देवी की बेटी पायल को पहचान के लिए बुलाया। पायल ने देखा कि उसकी मां की माला शव के पास पड़ी है। यह देखकर पायल रोने लगी। मृतक महिला के बाल कटे मिले।
विज्ञापन


थाना बस्ती जोधेवाल के सब इंस्पेक्टर लाभ सिंह ने बताया कि मरने वाली महिला की बेटी पायल ने बताया कि उसकी मां एक फैक्ट्री में मजदूरी का काम करती थी। पिछले पांच दिनों से वह लापता थी। रिश्तेदारों व अन्य लोगों से मां के बारे में जानकारी की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। करीब पांच दिन पहले ही थाना जोधेवाल पुलिस को मां के लापता होने की शिकायत दी थी। लाभ सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जब तक पोस्टमार्टम में कोई खुलासा नहीं होता, कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें