फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: विधवा महिला की अश्लील वीडियो रिश्तेदारों को भेजे, सात साल तक रिलेशन; फिर आरोपी करने लगा ब्लैकमेल

Tue, 10 Mar 2026 05:11 PM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

विधवा महिला के साथ सात साल तक रिलेशन में रहने वाले आरोपी ने धोखे से उसके अश्लील वीडियो वायरल कर दिए। आरोपी महिला को ब्लैकमेल कर रहा था। घटना पंजाब के लुधियाना की है। 
विज्ञापन
women crime demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना की विधवा महिला को उसकी जान-पहचान के व्यक्ति द्वारा ब्लैकमेल और दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने न केवल महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए, बल्कि सोशल मीडिया पर एक ग्रुप बनाकर उसकी अश्लील वीडियो महिला के रिश्तेदारों को भी भेज दी। पीड़िता को जब पता चला तो उसने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पुलिस द्वारा मामले की जांच के बाद गांव उच्ची मंगली निवासी हरजिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है, जिसके बाद करीब 7-8 साल पहले उसकी जान-पहचान हरजिंदर सिंह से हुई थी। महिला ने स्वीकार किया कि इस दौरान दोनों के बीच दोस्ती थी और आपसी सहमति से संबंध भी रहे। 

हालांकि, विवाद तब शुरू हुआ जब महिला ने आरोपी से मिलना-जुलना बंद कर दिया। महिला का आरोप है कि 7 जनवरी को आरोपी जबरदस्ती उसके घर में घुस आया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार, उसे इस बात की भनक नहीं थी कि आरोपी ने धोखे से उसकी अश्लील वीडियो बना ली है। जब महिला ने आरोपी के दबाव में आने और उससे मिलने से पूरी तरह इनकार कर दिया, तो आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। हद तो तब हो गई जब 6 मार्च को आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक ग्रुप बनाया और उसमें महिला के रिश्तेदारों को जोड़कर अश्लील वीडियो वायरल कर दी। 
विज्ञापन


थाना फोकल पॉइंट के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर बलबीर सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयानों के आधार पर हरजिंदर सिंह के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी अभी फरार है और उसे गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस मामले की तकनीकी जांच भी कर रही है ताकि डिजिटल साक्ष्यों को पुख्ता किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें