फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पुलिस वर्दी में मुलाजिम की शराब पीते की वीडियो वायरल, बोला- ड्यूटी खत्म कर घर जा रहा हूं

Sat, 04 Feb 2023 11:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना

सार

किसान नेता ने वीडियो बना सोशल मीडिया पर डाल दिया। मुलाजिम के साथ कहासुनी भी हुई। मुलाजिम ने कहा कि ऑन नहीं बल्कि ड्यूटी खत्म कर घर जा रहा हूं। 
विज्ञापन
पुलिस वर्दी में मुलाजिम की शराब पीते की वीडियो वायरल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना शहर के बस अड्डे पर शनिवार को पुलिस की वर्दी में मुलाजिम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह शराब पीते हुए नजर आ रहा है। डिस्पोजल गिलास में वह जल्दबाजी में शराब पीकर गिलास फेंक रहा है। इस मुलाजिम की वीडियो किसी ओर ने नहीं बल्कि कीर्ति किसान यूनियन के नेता कुलदीप सिंह ने बनाया है।

विज्ञापन


वीडियो बनाते हुए वह मुलाजिम के बारे में जानकारी दे रहे हैं और मुलाजिम के साथ बहसबाजी भी कर रहे हैं कि वह वर्दी में ऐसी हरकत करके वर्दी की तौहीन कर रहा है। इस दौरान कुछ लोग भी मुलाजिम के साथ बहसबाजी कर रहे हैं। मुलाजिम ने मोबाइल बंद कराने की भी कोशिश की, लेकिन कुलदीप सिंह ने वीडियो बनाने के बाद सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया और कहा कि प्रशासन इस पर कार्रवाई करे।

लुधियाना बस स्टैंड पर शनिवार की सुबह एक मुलाजिम वर्दी में डिस्पोजल गिलास में शराब डालकर पी रहा था। इसी दौरान वहां किसान नेता कुलदीप सिंह वहां मौजूद थे तो उन्होंने मुलाजिम की इस हरकत को कैमरे में कैद करना शुरू कर दिया। जब मुलाजिम ने वीडियो बनता देखा तो इसका विरोध किया।
विज्ञापन


इसके बाद किसान नेता ने तो इसका विरोध किया ही साथ ही साथ कई लोगों ने भी मुलाजिम का विरोध करना शुरू कर दिया। किसान यूनियन के नेता ने लुधियाना के पुलिस प्रशासन से मांग की है इस पुलिस कर्मचारी पर बनती सख्त कार्रवाई का जाए।

इस दौरान वीडियो में मुलाजिम अपनी सफाई में कह रहा है कि वह ऑन ड्यूटी नहीं बल्कि ड्यूटी खत्म करने के बाद घर वापस जा रहा है। किसान नेता पुलिस अधिकारियों को समक्ष इस पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें