फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: फुटबॉल प्रतियोगिता से पहले धमकी, दीवार पर कारतूस लटका लिखा- जिन्हा ने मैच करवाने अपनी जिम्मेदारी ते...

Sat, 04 Feb 2023 11:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर (पंजाब)

सार

गांव भौर में 10 फरवरी से फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू होनी है। इससे पहले ही दीवार को स्प्रे पेंट से धमकी लिखी गई है। काले रंग के स्प्रे पेंट से कारतूस को चिन्हित करते हुए कमेटी ते एनआरआई भी लिखा हुआ है।
विज्ञापन
स्टेडियम की दीवार पर लटका हुआ कारतूस। लिखी हुई धमकी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बंगा थाना सदर के गांव भौरा में 10 फरवरी से शुरू होने वाले फुटबाॅल टूर्नामेंट पर विवाद शुरू हो गया है। शरारती तत्वों ने स्टेडियम की दीवार पर कारतूस लटकाकर टूर्नामेंट के आयोजकों को धमकी दी है। दीवार पर लिखा है कि जिन्हां ने मैच करवाने अपनी जिम्मेदारी ते। वहीं, काले रंग के स्प्रे पेंट से कारतूस को चिन्हित करते हुए कमेटी ते एनआरआई भी लिखा हुआ है।

विज्ञापन


बंगा सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आयोजक प्रबंधक कमेटी ने इस संबंधी कोई लिखित रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई है। गांव के सरपंच रंजीत कुमार ने बताया कि हर साल एनआरआई व ग्राम पंचायत की ओर से संयुक्त रूप से एक फुटबाॅल टूर्नामेंट करवाया जाता है। इस साल टूर्नामेंट 10 से 15 फरवरी तक करवाए जाने की तैयारी चल रही है।

बुधवार व गुरुवार की मध्यरात्रि को शरारती तत्वों ने स्टेडियम की दीवार पर स्प्रे पेंट से इस तरह की शब्दाबली लिखी है। सरपंच रंजीत कुमार ने बताया कि टूर्नामेंट को लेकर गांव में किसी तरह का कोई विवाद या विरोध नहीं है। हर साल बहुत अच्छे ढंग से टूर्नामेंट होता है तथा इस बार भी ऐसी कोई बात नहीं है। ऐसे इस तरह की हरकत समझ से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें