फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल लाइन से चोरी की गई थी लावारिस कार

Sun, 24 Jan 2016 09:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
हैबोवाल स्थित श्रीराम शरणम आश्रम के पीछे सड़क किनारे खड़ी मिली कार सिविल लाइन इलाके में रहने वाली रचना गुप्ता की थी। जांच के दौरान पता चला कि शुक्रवार रात को ही चोर गिरोह के सदस्यों ने रचना गुप्ता के घर के बाहर खड़ी कार को चोरी किया और उसमें से सामान चोरी करने के बाद उसे सड़क किनारे खड़ाकर भाग गए। लोगों ने कार को संदिग्ध मानकर इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तबदील कर दिया था।
विज्ञापन


थाना डिवीजन चार के एसएचओ सब इंस्पेक्टर सतवंत सिंह ने कहा कि पुलिस ने शनिवार को कार अपने कब्जे में ली थी। जांच के दौरान पता चला कि कार मालेरकोटला हाउस सिविल लाइन की रचना गुप्ता की है। पुलिस ने जब रचना से बात की तो पता चला कि कार शुक्रवार रात को ही घर के बाहर से चोरी हुई थी। शनिवार सुबह उन्होंने इसकी जानकारी थाना डिवीजन आठ की पुलिस को दे दी थी। उन्होंने कहा कि अभी तक की जांच में यही सामने आया है कि चोर गिरोह के सदस्यों ने कार से कुछ सामान चोरी किया और कार को लावारिस हालत में सड़क किनारे छोड़ दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें