फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैतों के हमले से घायल वृद्धा की मौत

Sun, 24 Jan 2016 08:40 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपराइच के जंगल धूसड़ में डकैतों के हमले से घायल बुजुर्ग महिला की रविवार को मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज में महिला का इलाज चल रहा था। छह जनवरी को हुई इस घटना में डकैत पूरे परिवार को घायल कर लाखों रुपये का सामान लूट ले गए थे।
विज्ञापन


पिपराइच के जंगल घूसड़ मंझरिया निवासी विजय निषाद के घर छह जनवरी को डकैतों ने धावा बोल दिया था। घर में घुसे डकैतों ने विजय, उनकी मां तीजा देवी, पत्नी और बच्चों को मारपीट कर घायल कर दिया था और रुपये, जेवरात लूटकर फरार हो गए थे। सिद्धार्थनगर में पुलिस ने मुठभेड़ में डकैतों का गिरोह पकड़ा था। पूछताछ में डकैतों ने विजय के घर डकैती की बात कबूल की थी।

मारपीट में गंभीर रूप से घायल तीजा देवी (60) को पहले एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। जहां कुछ दिन इलाज के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। रविवार को उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिवार वालों ने बताया कि राप्ती तट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें